अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC चुनाव में अजीत पवार की 'पावर' गेम, 94 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, आखिरी दिन जारी हुई तीसरी लिस्ट

BMC Elections: अजीत पवार की राकांपा ने 30 उम्मीदवारों की अपनी आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। कुल 94 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ रही पार्टी ने क्या रणनीति बनाई है? देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची।

प्रिया जैस

Ajit Pawar NCP BMC Candidates: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक हलचलें अपने चरम पर रहीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी करते हुए चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। पार्टी ने अंतिम दिन 30 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिसके साथ ही अब अजीत पवार की राकांपा मुंबई के 227 में से कुल 94 वार्डों में अपनी किस्मत आजमाएगी।

अकेले दम पर चुनाव लड़ने का संकल्प

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने पार्टी के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत और क्षमता के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी किसी बड़े गठबंधन के बजाय अपने दम पर मैदान में उतरी है। राजनीतिक गलियारों में इस कदम को अजीत पवार की मुंबई में अपनी स्वतंत्र पहचान और जनाधार मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

अंतिम दिन नामांकन भरने वाले प्रमुख चेहरे

पार्टी द्वारा जारी की गई 30 प्रत्याशियों की अंतिम सूची में विभिन्न वार्डों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इनमें मुरारी बच्चनचंद्र झा (वार्ड 23), सुरेंद्र लांडगे (26), मयूरी महेश स्वामी (38), और सुमन इंद्रजीत सिंह (39) जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, आफरीन तोले (वार्ड 61), जाहीद खान (102), सौरभ साठे (141) और शबाना खान (174) को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। महिला प्रतिनिधित्व पर ध्यान देते हुए पार्टी ने रश्मी मालुसरे, भारती बावदाने और वर्षा तुळसकर जैसी महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया है।

शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन

नामांकन के अंतिम दिन राकांपा उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भारी समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि 94 वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़कर वे बीएमसी के आगामी नतीजों में 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकते हैं। अब सबकी नजरें 31 दिसंबर को होने वाली नामांकन पत्रों की जांच पर टिकी हैं, जिसके बाद चुनावी मैदान की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना