Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में आज कई बड़ी हलचलें देखने को मिल रही हैं। एक ओर सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के नाम और 'धनुष-बाण' सिंबल विवाद पर तीखी कानूनी बहस जारी है, तो दूसरी ओर मुंबई के नवघर रोड स्थित श्रमिक कैंप में भीषण आग और सिलेंडरों में धमाकों से हड़कंप मच गया।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए 10 नए सरकारी B.Sc नर्सिंग कॉलेजों को मंजूरी दी है। प्रादेशिक विकास, प्रशासनिक फैसलों, अपराध और राजनीतिक बयानबाजी से जुड़ी ऐसी ही दिनभर की राज्य की 10 बड़ी और प्रमुख खबरों का पूरा अपडेट यहां पढ़ें।
महाराष्ट्र के सबसे बड़े सियासी घमासान यानी शिवसेना पार्टी के नाम व उसके आधिकारिक चुनाव चिन्ह 'धनुष-बाण' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। शीर्ष अदालत के समक्ष बहस के दौरान एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी की आंतरिक कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य में नर्सिंग शिक्षा के व्यापक विस्तार को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य में 10 नए सरकारी B.Sc नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जाएंगे, वहीं 23 मौजूदा नर्सिंग कॉलेजों की क्षमता बढ़ाने को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है।
लोनावला के मशहूर होटल मोतीराम के परिसर में पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेनदेन के विवाद को लेकर 83 वर्षीय दादा ने अपने ही 33 वर्षीय सगे पोते पर लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान अभय माणिक मराठे के रूप में हुई है, जो लोनावला के पूर्व नगरसेवक माणिक मराठे का बेटा था।
ठाणे के उत्तन-पाली डंपिंग ग्राउंड में वर्ष 2009 से जमा करीब 9।09 लाख मीट्रिक टन कचरे को जैव-खनन से 3 महीने में हटाने के एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश ने मीरा- भाईंदर मनपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मनपा ने 90 दिन की समयसीमा को अव्यावहारिक बताते हुए पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र के भिवंडी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भिवंडी स्थित हरीश गुलाब जामुन नामक प्रसिद्ध दुकान में गुलाब जामुन से भरे एक बड़े बर्तन में एक जिंदा चूहा चाशनी के अंदर आराम से तैरता और घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि महामार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार में आए पेट्रोल-डीजल टैंकर ने आयशर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आयशर महामार्ग से नीचे फिसलकर करीब 30 से 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
मुंबई शहर और उपनगरों में इन दिनों मौसमी बीमारियों का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। शहर में जहां एक तरफ मलेरिया और स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य तंत्र की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और गैस्ट्रो जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र में अपनी बेबाक शैली और अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त है। NCP शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने पुणे में MPSC छात्रों के धरना स्थल से अपना गहरा दुख व्यक्त किया।
एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरेन हत्या मामले में आरोपी बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जमानत के मामले में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में करीब दो घंटे तक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने एनआईए का पक्ष सुना, मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को दोपहर 3 बजे होगी।
मुंबई के नवघर रोड स्थित टाटा नगर पुरवा नगर बिल्डिंग के पीछे बीएमसी के PAP प्रकल्प के लिए निर्माणाधीन इमारत के श्रमिक कैंप में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई।