मुंबई: टाटा नगर में श्रमिक कैंप में भीषण आग, 7 गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी; लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Mumbai Tata Nagar Worker Camp Fire: मुंबई के नवघर रोड स्थित टाटा नगर में निर्माणाधीन इमारत के श्रमिक कैंप में आग लग गई। गैस सिलेंडर फटने से दहशत मची, लेकिन सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाले गए।
Mumbai Tata Nagar Worker Camp Fire Gas Cylinder Blast Navghar Road
श्रमिक कैंप में लगी भीषण आग(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Gas Cylinder Blast In Navghar Road: मुंबई के नवघर रोड स्थित टाटा नगर पुरवा नगर बिल्डिंग के पीछे बीएमसी के PAP प्रकल्प के लिए निर्माणाधीन इमारत के श्रमिक कैंप में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग भड़की और देखते ही देखते तेजी से फैल गई इस दौरान अब तक 7 गैस सिलेंडर फटने की जानकारी सामने आई है।मुंबई दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 1.54 बजे आग की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया स्थिति को देखते हुए पुलिस, एमएसईबी, संबंधित वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस को भी मौके पर भेजा गया दमकल विभाग ने करीब 2.05 बजे आग को लेवल-1 की घटना घोषित किया।

कैंप से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

सिलेंडरों में लगातार हो रहे धमाकों के कारण आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी दमकल कर्मी और पुलिस ने आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की।

आग लगने के बाद श्रमिक कैंप में मौजूद लोगों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से बड़ी जनहानि टल गई। अब तक घटना में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है 108 एंबुलेंस को भी एहतियात के तौर पर मौके पर तैनात रखा गया।

Mumbai Tata Nagar Worker Camp Fire Gas Cylinder Blast Navghar Road
महाराष्ट्र में कम बारिश से चारे पर संकट की आशंका, गांव-गांव पशुपालकों को सिखाई जाएंगी संरक्षण तकनीक

आग लगने का मुख्य कारण क्या है?

घटना के कारण आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा गैस सिलेंडरों के धमाकों के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास में जुटी रही।

फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है दमकल अभियान पूरा होने के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी साथ ही श्रमिक कैंप और निर्माणाधीन इमारत को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा संबंधित एजेंसियां घटनास्थल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Mumbai Tata Nagar Worker Camp Fire Gas Cylinder Blast Navghar Road
नासिक के जेनरल अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत, सप्लायर का लाखों का भुगतान बकाया; रोज चाहिए 10 से ज्यादा सिलिंडर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com