महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें डिजाइन फोटो, सोर्स: AI
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर FDA की नकेल, मराठा आंदोलन और नागपुर में हादसा

Maharashtra Top 10 News: महाराष्ट्र में FDA ने मिलावट के खिलाफ बनाया फेस्टिवल कैलेंडर। मनोज जरांगे की भूख हड़ताल जारी। छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में बड़ा हादसा टला। जानिए आज की बड़ी खबरें।

आकाश मसने

Maharashtra Top 10 News 4 September: महाराष्ट्र में आज राजनीतिक खींचतान से लेकर प्रशासनिक लापरवाही और हादसों तक की कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। एक तरफ जहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट पर नकेल कसने के लिए नया एनफोर्समेंट कैलेंडर जारी किया, वहीं मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे का आंदोलन और तेज हो गया है। इसके अलावा, नागपुर में दमकल विभाग की अजीबो-गरीब लापरवाही और छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में लगी आग की घटना ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए आज की महाराष्ट्र की बड़ी खबरें।

तुकाराम मुंढे ने जारी किया देश का पहला फेस्टिवल एनफोर्समेंट कैलेंडर

तुकाराम मुंढे ने जारी किया फेस्टिवल एनफोर्समेंट कैलेंडर

महाराष्ट्र में खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई अब और व्यवस्थित होने जा रही है। तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्य में त्योहारों, मेलों, उर्स और धार्मिक आयोजनों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट पर नजर रखने के लिए सालभर का ‘फेस्टिवल एनफोर्समेंट कैलेंडर’ तैयार किया है। एफडीए के स्थायी आदेश के तहत त्योहारों को उनके स्तर और भौगोलिक विस्तार के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहले से तय किया जाएगा कि किन खाद्य पदार्थों की जांच होगी, उनमें किस तरह की मिलावट की आशंका है, सैंपल कैसे लिए जाएंगे और उल्लंघन मिलने पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल खत्म करने से किया इनकार

मनोज जरांगे

जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार के समक्ष झुकने से साफ इनकार कर दिया है। सरकार की ओर से भेजे गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ घंटों चली लंबी वार्ता विफल होने के बाद जरांगे ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

DCM सुनेत्रा पवार बोलीं- अजित पवार की मौत का राजनीति न करें

सुनेत्रा पवार

अजित पवार के विमान हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच उपमुख्यमंत्री एवं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने विरोधियों से इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अजीतदादा को खोने का दर्द उनके बच्चों और परिवार से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

ई-स्कूटर में लगी भीषण आग बुझाने पहुंची नागपुर फायर बिग्रेड, पर पानी लाना भूल गए

नागपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटर लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

नागपुर में एक ई-स्कूटर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे की खबर मिलते ही नागपुर महानगरपालिका (NMC) की फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच भी गई, लेकिन पानी लाना भूल गई। नागपुर फायर ब्रिगेड के इस गजब के कारनामे के बाद लोगों में गुस्सा है। इसके बाद दमकल विभाग ने अपना स्पष्टीकरण भी दिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रीय पहलवान अश्विनी पोल की बच्चों संग नलदुर्ग किले की प्राचीर से कूदकर आत्महत्या

अश्विनी पोल और उनके 2 बच्चे

महाराष्ट्र की वाघिण (शेरनी) के नाम से प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अश्विनी मोहिते-पोल द्वारा अपने तीन मासूम बच्चों के साथ नलदुर्ग किले की ऐतिहासिक उपली बुर्ज से कूदकर खुदकुशी करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना धाराशिव जिले में सामने आई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

बीड में गरजे उद्धव ठाकरे: BJP पर लगाया निचले स्तर की राजनीति का आरोप

उद्धव ठाकरे व अन्य शिवसेना यूबीटी के नेता

उद्धव ठाकरे ने बीड दौरे के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कथित तौर पर निचले स्तर की रणनीति अपनाकर चुनाव जीत रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल के NICU में लगी आग

छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल के NICU में लगी आग

छत्रपति संभाजीनगर स्थित आकाशवाणी चौक इलाके में स्थित एशियन हॉस्पिटल में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित बच्चों के अतिदक्षता विभाग (NICU) में लगी। अस्पताल प्रशासन, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल ने अस्पताल में भर्ती सभी नवजात शिशुओं समेत अस्पताल के 58 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नागपुर का रामझूला हिट एंड रन मामले में रितु मालू समेत 3 पर आरोप तय

मृतक और रितु मालू

नागपुर का चर्चित रामझूला हिट एंड रन मामले में अदालत ने आरोपी रितिका उर्फ रितु दिनेश मालू, उनके पति दिनेश मालू और सहेली माधुरी शिशिर सारडा के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोप तय करने के चरण में केवल यह देखना होता है कि आरोपियों के खिलाफ अपराध किए जाने का प्रथमदृष्टया आधार मौजूद है या नहीं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नवी मुंबई के कामोठे में 3 साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में हैवानियत, बस चालक गिरफ्तार

नवी मुंबई में 3 साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म

नवी मुंबई के कामोठे क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 30 वर्षीय बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने 30 वर्षीय बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

Nepal Floods: ठाणे के 10 तीर्थयात्रियों का अब तक सुराग नहीं

प्रतीकात्मक तस्वीर

नेपाल-चीन सीमा पर अचानक आई बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 10 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूट गया है। 26 अगस्त को तिमुरे चीनी आव्रजन चौकी के पास बाढ़ आने के बाद से इन तीर्थयात्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन लगातार उनकी सुरक्षित वापसी और किसी तरह की सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained