टॉप 10 खबरों की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: हिंगोली में भूकंप से लेकर दिपके की गिरफ्तारी की मांग तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: हिंगोली में भूकंप के झटके, सोलापुर में खड़ी ई-बसें, IIT बॉम्बे सुसाइड केस और CJP प्रदर्शन विवाद। जानें महाराष्ट्र राज्य के सभी बड़े अपडेट्स।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में आज कई प्रमुख घटनाओं ने सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज कर दी है। हिंगोली जिले में दो घंटे के भीतर आए भूकंप के दो झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, वहीं सोलापुर में डेढ़ महीने से खड़ी 100 ई-बसों के कारण प्रशासन सवालों के घेरे में है।

मुंबई में CJP प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है। इसके अलावा, IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामले में प्रोफेसर से 8 घंटे की पूछताछ और नासिक FDA अधिकारियों पर अवमानना जांच जैसी खबरें प्रमुखता में हैं।

महाराष्ट्र के हिंगोली में 2 घंटे में आए 2 भूकंप, गड़गड़ाहट के साथ आए दो झटके, औंढा नागनाथ था केंद्र

हिंगोली में भूकंप

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार की सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। कुछ ही घंटों के अंतराल पर आए इन हल्के और मध्यम तीव्रता के झटकों के चलते ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले लोग बुरी तरह डर गए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

सोलापुर में डेढ़ महीने से खड़ी 100 ई-बसें, चार्जिंग स्टेशन का काम अधूरा; दशहरा तक सेवा शुरू करने का दावा

ई-बस

स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ते कदम और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन का सपना फिलहाल सोलापुर के नागरिकों के लिए प्रशासनिक फाइलों और चार्जिंग डिपो में उलझकर रह गया है। केंद्र सरकार की 'PM-eBus Sewa' योजना के तहत सोलापुर महानगरपालिका को मंजूर की गई 100 इलेक्ट्रिक बसें पिछले डेढ़ महीने से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के यार्ड में धूल फांक रही हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस ने 3 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

महाराष्ट्र विधान परिषद की आगामी पांच सीटों पर होने जा रहे द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने तीन शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी। पार्टी ने अपने दो निवर्तमान MLC पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि एक सीट पर नए चेहरे को मौका दिया गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस: प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से 8 घंटे पूछताछ, माता-पिता 6 दिन से भूख हड़ताल पर

IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला

IIT बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे के आत्महत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से करीब 8 घंटे तक गहन पूछताछ की और उनका आधिकारिक बयान दर्ज किया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

मुंबई के बांद्रा में पकड़ा गया फर्जी पुलिसवाला! कार मैकेनिक डैशबोर्ड पर नीली कैप रख जमाता था फर्जी धौंस

मुंबई में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार

बांद्रा में पुलिस का फर्जी रौब दिखाकर लोगों पर धौंस जमाने वाले एक जालसाज को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कोई पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि पेशे से एक कार मैकेनिक है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

अभिजीत दिपके

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मुंबई में CJP के नेतृत्व में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान नाबालिग बच्चों के अवैध इस्तेमाल, भीड़ में जुटाव और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें व वीडियो प्रसारित किए जाने के आरोपों पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है।आयोग ने मुंबई पुलिस आयुक्त, MeitY के सचिव, X Corp. के भारत स्थित शिकायत अधिकारी और महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य सचिव को औपचारिक नोटिस जारी किए हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

नासिक FDA के 5 अधिकारी जांच के घेरे में, हाईकोर्ट के आदेशों की कथित अवमानना के आरोप; गिरेगी गाज

Nashik FDA के 5 अधिकारी जांच के घेरे में, हाईकोर्ट आदेशों की कथित अवमानना

अन्न एवं औषधि प्रशासन के कामकाज को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। न्यायालय के आदेशों की कथित अवमानना और नियमों के पालन में अनियमितताओं की जांच के चलते नासिक विभाग के पांच अधिकारियों के नाम जांच के घेरे में बताए जा रहे हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

अभिजीत दिपके

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय वृद्ध गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बड़ी संख्या में लोग अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो का ट्रेंड तेजी से जोर पकड़ रहा है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

हेयर ट्रीटमेंट और बॉडी स्क्रब के जार में छिपा था 1 करोड़ रुपये का गांजा, पुणे एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार

कॉस्मेटिक जार में गांजा

पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (लोहेगांव) पर बैंकॉक से आ रही एक महिला यात्री से लगभग 1 करोड़ रुपए कीमत का 1.243 किलोग्राम संदिग्ध भांग का अर्क (हशीश) जब्त किया गया। यह यात्री 1 अक्टूबर की शाम को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-241 से आया था।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

जनवरी-फरवरी तक देश में होगा बड़ा बदलाव... संजय राउत ने किया दावा, बोले- लाठी-गोली से हमें रोक नहीं सकते

संजय राउत

शिवसेना ठाकरे गुट के राज्यसभा सदस्य और फायरब्रांड नेता संजय राउत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन को लाठी या ताकत से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि युवाओं को डराया नहीं जा सकता, चाहे लाठी चलाई जाए या गोली।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य