महाराष्ट्र के हिंगोली में 2 घंटे में आए 2 भूकंप, गड़गड़ाहट के साथ आए दो झटके, औंढा नागनाथ था केंद्र

Hingoli Earthquake News: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। गड़गड़ाहट की तेज आवाज और 4.5 तीव्रता के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
Hingoli Aundha Nagnath Earthquake
हिंगोली में भूकंपप्रतीकात्मक तस्वीर, सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Hingoli Aundha Nagnath Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार की सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। कुछ ही घंटों के अंतराल पर आए इन हल्के और मध्यम तीव्रता के झटकों के चलते ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले लोग बुरी तरह डर गए।

भूकंप के झटकों के कारण दहशत से कई इलाकों में लोग अपने-अपने घरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

तेज आवाज के साथ पहला झटका

हिंगोली जिला सूचना कार्यालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका सुबह करीब 7:46 बजे महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इस पहले झटके की तीव्रता 3.3 मापी गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जब यह झटका आया तब जमीन के अंदर से किसी भयंकर धमाके या गड़गड़ाहट जैसी तेज आवाज भी सुनाई दी। जिला प्रशासन के मुताबिक इस पहले भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की औंढा नागनाथ तहसील के गढ़ला गांव में जमीन से करीब 7 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Hingoli Aundha Nagnath Earthquake
मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस: CM फडणवीस, शिंदे और शरद पवार समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दो घंटे बाद फिर कांपी हिंगोली की धरती

अभी लोग पहले झटके के खौफ से उबर भी नहीं पाए थे कि करीब दो घंटे बाद हिंगोली में एक बार फिर धरती कांप उठी। अधिकारियों ने बताया कि दूसरा झटका पहले से अधिक शक्तिशाली था, जिसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई।

यह झटका इतना तेज था कि जिले के कई हिस्सों, जिनमें औंढा नागनाथ, वसमत और आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। घरों में रखे बर्तन, पंखे और खिड़कियां हिलने लगीं, जिससे लोग दोबारा सुरक्षा के लिए खुले मैदानों की तरफ भागे।

हिंगोली में भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं

इस भूकंप से अब तक जान-माल के किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। संबंधित अधिकारी स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

हिंगोली जिले में पहले भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसलिए, आज के झटके ने निवासियों के बीच फिर से चिंता पैदा कर दी है। हालांकि, प्रशासन ने नागरिकों से घबराने की अपील की है।

Hingoli Aundha Nagnath Earthquake
IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस: प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से 8 घंटे पूछताछ, माता-पिता 6 दिन से भूख हड़ताल पर

हिंगोली में जुलाई में भी आया था भूकंप

हिंगोली जिले में पिछले कुछ महीनों से भूकंप के झटके बार-बार महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले 25 जुलाई को शाम 6:50 बजे हिंगोली में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com