महाराष्ट्र से आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स: AI
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: CM फडणवीस के विपक्ष पर हमले से कैसा हराया वाली सहर शेख तक, महाराष्ट्र की आज की खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: सीएम फडणवीस का विपक्ष पर वार, मालेगांव सुपारी घोटाले में सस्पेंशन, पुणे में आईटी इंजीनियर की खुदकुशी और कैसा हराया वाली सहर शेख आज महाराष्ट्र में सूर्खियों में रही।

आकाश मसने

Maharashtra Top 10 News 16 October: आज महाराष्ट्र में राजनीति, प्रशासनिक कार्रवाई और अपराध से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। दूसरी ओर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने नासिक सुपारी घोटाले में पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं मनपा चुनाव के समय कैया हराया वाले बयान से चर्चा में आई मुंब्रा की AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिवसेवा को अखिल भारतीय केबल सेना में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने की खबर में चर्चा का विषय बनी रही। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की आज की 10 सबसे बड़ी और अहम खबरें विस्तार से।

आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! CM फडणवीस ने प्रशांत भूषण की टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के विवादित रिजीम चेंज वाले बयान के बाद विपक्ष का छिपा हुआ सच आखिरकार जनता के सामने आ गया है। सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर प्रशांत भूषण का एक वीडियो क्लिप शेयर कर विपक्ष पर निशाना साधा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

तुकाराम मुंडे ने अपने ही 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड, मालेगांव में 10 करोड़ के सुपारी घोटाले में FDA का एक्शन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल व FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे

नासिक जिले के मालेगांव सुपारी घोटाले में राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के मंत्री नरहरि झिरवल और सख्त छवि वाले आयुक्त तुकाराम मुंडे ने विभाग के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

पुणे में 22 वर्षीय IT इंजीनियर ने की आत्महत्या, ड्रग्स के मामले में फंसाने की दी जा रही थी धमकी

IT इंजीनियर शिखर सक्सेना के पिता बेटे का फोटाे दिखाते हुए

पुणे में साइबर ठगों की वजह से एक 22 वर्षीय आईटी इंजीनियर की जान चली गई। साइबर ठगों और धमकियों से डरकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिखर सक्सेना के रूप में हुई है, जिसने महज तीन महीने पहले ही पुणे की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी एक्सेंचर में बतौर टेक्नीशियन अपने करियर की शुरुआत की थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

शराब की बोतल, चकना और खाने की प्लेटें! YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

पिंपरी चिंचवड़ के YMC अस्पताल में शराब पार्टी के दृश्य

पुणे जिले की पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) द्वारा संचालित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल (YCM) अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के अंदर कथित तौर पर शराब पार्टी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि YMC अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग में शराब की बोतलें, तैयार ड्रिंक्स, स्नैक्स और खाने की प्लेटें थी और जिम्मेदार अधिकारी सोफे पर आराम फरमा रहा था।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

‘कैसा हराया...’ वाली AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिवसेना में शामिल?

यूनुस शेख को अखिल भारतीय केबल सेना के कलवा-मुंब्रा डिवीजन के अध्यक्ष का नियुक्त पत्र सौंपते प्रतिनिधि

‘कैसा हराया...’ बयान देने वाली AIMIM की चर्चित नगरसेविका सहर शेख के पिता यूनुस शेख को लेकर ठाणे जिले के मुस्लिम बहुल इलाके मुंब्रा में नया राजनीति विवाद खड़ा हो गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से जुड़े एक संगठन ने यूनुस शेख को कलवा-मुंब्रा केबल सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

जलगांव सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जलगांव सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज

जलगांव जिले में एक बेकाबू ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जलगांव के जामनेर तालुका के मालदाभाड़ी के पास हुआ। मृतक परिवार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मालची तांडा गांव के निवासी था।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

सिर्फ एक गाली पर ले ली जान! युवक की गला घोंटकर की हत्या, फिर सबूत मिटाने कुएं में फेंका शव

यवत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय लेचरूड

पुणे जिले के दौंड तालुका के डालिंब गांव में मामूली सी बात पर उपजे विवाद के चलते एक 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के हाथ-पैर लोहे के तार से बांध दिए और उसमें भारी पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया, ताकि घटना का कोई सुराग न मिल सके। पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई में अक्टूबर की भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 38.2 डिग्री के पार, 11 वर्षों में सबसे गर्म दिन दर्ज

मुंबई भीषण गर्मी, प्रतीकात्मक तस्वीर

आमतौर पर मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार मुंबई में तापमान ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को चुनौती दी है। मुंबई में उमस के साथ तेज गर्मी महसूस की जा रही है। उपनगर सांताक्रुज में 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई एमएमआर पर पानी की किल्लत का खतरा ! जलापूर्ति में 10 से 15% कटौती की तैयारी

मुंबई पानी कटौती

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ नवी मुंबई के साथ ठाणे व अन्य शहरों में जलापूर्ति में कटौती का निर्णय लिया गया है। विभिन्न शहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जलापूर्ति में 10 से 15 प्रतिशत तक कटौती के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के जल संसाधन विभाग, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC), महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) और STEM सहित विभिन्न जलापूर्ति संस्थाओं ने जल नियोजन की योजना बनाई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र को उड़ान योजना की सौगात, अमरावती-पुणे और सोलापुर-मुंबई के बीच जल्द शुरू होंगी हवाई सेवाएं

प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में हवाई नेटवर्क को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संशोधित उड़ान योजना के तहत सोलापुर-मुंबई और अमरावती-पुणे हवाई मार्गों का चयन किया गया है। इन मार्गों पर दोनों दिशाओं में विमान सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, CP में CJP समर्थकों की भारी भीड़

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर