जलगांव सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ भयावह दृश्य

Jalgaon Road Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक और दोपहिया वाहन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।
Jalgaon Road Accident CCTV Video
जलगांव सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेजसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर तालुका में ट्रक और दोपहिया वाहन में टक्कर।

  • जलगांव हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत।

  • जलगांव हादसे में मरने वाले मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले थे।

Jalgaon Road Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जलगांव के जामनेर तालुका के मालदाभाड़ी के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुआ।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का है मृतक परिवार

गुरुवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक ट्रक और दोपहिया वाहन की टक्कर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मालची तांडा गांव के निवासी थे। वे खेतिहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

बोदवद से जामनेर की ओर जा रहा था परिवार

जलगांव जिले के SP श्रीकांत धिवरे ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के करीब जामनेर-बोदवद रोड पर, MP रजिस्ट्रेशन वाली एक पल्सर मोटरसाइकिल बोदवद से जामनेर की ओर जा रही थी। वहीं जामनेर की तरफ से एक ट्रक बोदवद की ओर आ रहा था। पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन आदमी और तीन छोटे बच्चे सवार थे, तभी वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

Jalgaon Road Accident CCTV Video
खुद डिजिटल अरेस्ट से बचा तो साइबर ठगों का ही गुरु बन गया इंदौर का ग्राफिक डिजाइनर, ऐसे कराई ₹150 करोड़ की ठगी

जलगांव सड़क हादसे का CCTV वीडियो

जलगांव के जामनेर तालुका के मालदाभाड़ी में हुआ भीषण हादसा CCTV में कैद हो गया। जिसका वीडिया सामने आया है। वीडियो में दिखा जा सकता है कि ट्रक और बाइक आमने-सामने से आपस में भिड़ रही है। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन महीने के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जलगांव हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रामा सुरशिंग भिलाले (26), उनकी पत्नी शिमला रामा भिलाले (22), बेटी पुज्या रामा भिलाले (5), बेटी भरती रामा भिलाले (3), तीन महीने के श्रवण रामा भिलाले और चंपालाल रेवणशिंग भिलाले (28) के रूप में हुई है।

Jalgaon Road Accident CCTV Video
सिर्फ एक गाली पर ले ली जान! युवक की गला घोंटकर की हत्या, फिर सबूत मिटाने कुएं में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

इस हादसे का सबसे दुखदायक पहलु यह है कि तीन महीने के मासूम समेत जान गंवाने वाले सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे। यह परिवार खेतिहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस हादसे ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश तक को शोक में डूबो दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com