CJP Protest Connaught Place Central Park: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी पार्टी के सह-संयोजकों, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'तिरंगा' प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उन्होंने देशभक्तों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर शाम 5:00 बजे इस प्रदर्शन में शामिल हों। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के संबंध में अपना रुख स्पष्ट किया है। पुलिस उपायुक्त (DCP) नेहा यादव ने कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, इस इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े में शामिल न हों।
CJP की तिरंगा मार्च और दिल्ली से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...