महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें डिजाइन फोटो, सोर्स: AI
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: मुंबई में ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ा, कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, जानिए आज की प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में मुंबई टैक्सी-ऑटो किराया बढ़ोतरी से लेकरफडणवीस कैबिनेट के 4 बड़े फैसलों और सीमा विवाद। आज की सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ।

आकाश मसने

Maharashtra Top 10 News 1 September: महाराष्ट्र की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों और आम जनता से जुड़ी आज की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज 4 बड़े फैसले हुए। वहीं दूसरी ओर आज से मुंबई में आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ना शुरु हो गया है। मुंबई में ऑटो-रिक्शा का किराया बढ़ गया है और चाय की प्याली भी महंगी हो गई है। पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें।

नशामुक्त महाराष्ट्र से सिंचाई परियोजना तक, फडणवीस कैबिनेट ने लिए 4 महत्वपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चार बड़े और अहम फैसले लिए गए। बैठक में 2029 तक महाराष्ट्र को नशामुक्त बनाने, सरकारी कैंटीन में हेल्थ-फ्रेंडली खाना देने, सोलापुर एलिवेटेड रोड को 'सार्वजनिक प्रोजेक्ट' का दर्जा देने और कुकडी सिंचाई परियोजना के लिए 5,704 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई में महंगाई का डबल अटैक: ऑटो-रिक्शा किराया बढ़ा, चाय भी महंगी 

मुंबई ऑटो टैक्सी किराया बढ़ोतरी ,चाय मूल्य वृद्धि

मुंबई में आज से महंगाई की मार पड़ने लगी है। ऑटो-रिक्शा के न्यूनतम किराए में 1 रुपये और काली-पीली टैक्सी में 2 रुपये की बढ़ोतरी लागू हो गई है। इसके साथ ही, चीनी और दूध की प्रस्तावित कीमतों के कारण मुंबई की प्रसिद्ध 'कटिंग चाय' भी महंगी होने के आसार हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

अन्ना हजारे की सेहत पर बॉम्बे हॉस्पिटल का अपडेट: जानिए कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

अन्ना हजारे

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर: 91 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को डिहाइड्रेशन, वायरल और UTI की शिकायत के बाद मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का रुख

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद

महाराष्ट्र सरकार ने साल 2004 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित सीमा विवाद और भाषाई आधार पर प्रशासनिक नियंत्रण वाले मामले पर त्वरित सुनवाई का आग्रह किया है। सरकार चाहती है कि दशकों पुराने इस सीमा मुद्दे का जल्द से जल्द कानूनी समाधान निकाला जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी टिप्पणी की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

पुणे पॉलिटेक्निक से अमित ठाकरे ने हटवाई PM की तस्वीर, विवाद बढ़ा

अमित ठाकरे की मौजूदगी में पीएम मोदी की तस्वीर हटाते MNS कार्यकर्ता

MNS नेता अमित ठाकरे के दौरे के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल के केबिन से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

कैबिनेट बैठक से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बनाई दूरी, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

देवेंद्र फडणवीस व एकनाथ शिंदे

गैर-मराठी चालकों को मराठी सिखाने के मुद्दे पर जारी खींचतान के बीच हुई कैबिनेट बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हुए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

इगतपुरी स्टेशन पर पुलिस वाहन बंद, सुरक्षा पर सवाल

इगतपुरी पुलिस की गाड़ी बनी कबाड़

नासिक कुंभ मेले की तैयारियों के बीच इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर लोहमार्ग पुलिस की पुरानी गाड़ी सड़क के बीच खराब हो गई, जिसे चालू करने के लिए सफाई करने वाले बच्चों से धक्का लगवाना पड़ा। इस घटना ने आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा संसाधनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

गणपति उत्सव के लिए मुंबई, पुणे और नागपुर 262 स्पेशल ट्रेनें

गणेशोत्सव स्पेशल ट्रेन

गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल ने मुंबई, पुणे और नागपुर से कोंकण रूट पर 262 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें 200 आरक्षित और 62 अनारक्षित ट्रेनें होंगी। इन ट्रेनों का संचालन 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नागपुर में होगा  सिंगर सुनिधि चौहान का लाइव कॉन्सर्ट

सुनिधि चौहान का चित्र

बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान अपने आधिकारिक 'आई एम होम इंडिया टूर' के तहत 24 अक्टूबर 2026 को नागपुर में लाइव कॉन्सर्ट करेंगी। इस शो को लेकर शहर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र में खरीफ बुआई के रकबे में 8 लाख हेक्टेयर की गिरावट

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में सूखे का खतरा

महाराष्ट्र में मौसम की अनिश्चितता और अगस्त महीने में पड़े सूखे का असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है। इस साल राज्य में केवल 1.36 करोड़ हेक्टेयर (औसत का 95%) क्षेत्र में ही बुआई हो सकी है। विशेष रूप से कोंकण और मराठवाड़ा क्षेत्रों में खरीफ बुआई का काम लक्ष्य से काफी पीछे रह गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा