नागपुर में गूंजेगी सुनिधि चौहान की सुरीली आवाज! 24 अक्टूबर को होगा लाइव कॉन्सर्ट, जानें कैसे मिलेगी टिकट

Sunidhi Chauhan Nagpur Concert: भारत की मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान अपने आई एम होम इंडिया टूर के तहत 24 अक्टूबर 2026 को नागपुर में लाइव परफॉर्म करेंगी।
live event of sunidhi chauhan
सुनिधि चौहान का चित्रसोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Sunidhi Chauhan I Am Home Tour Live Concert Nagpur: अपनी ऊर्जावान स्टेज परफॉरमेंस और पावरफुल गायकी से देश-दुनिया में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान जल्द ही नागपुर में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके बहुचर्चित 'आई एम होम इंडिया टूर' (I AM HOME India Tour) के तहत आगामी 24 अक्टूबर 2026 को नागपुर में एक विशाल और भव्य म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस खबर के सामने आते ही उपराजधानी के संगीत प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

कहां होगा लाइव कॉन्सर्ट?

मिली जानकारी के अनुसार, यह लाइव कॉन्सर्ट अमरावती रोड स्थित द्रुगधामना क्षेत्र के 'हाफ टाइम' (Halff Time) परिसर में आयोजित होगा। कॉन्सर्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से होगी। अपने दशकों लंबे करियर में हर शैली के हिट और एवरग्रीन बॉलीवुड गाने देने वाली सुनिधि चौहान इस शाम अपने मशहूर ट्रैक्स से समां बांधेंगी। आयोजकों का दावा है कि नागपुर के दर्शकों को एक ऐसी यादगार संगीतमय शाम देखने को मिलेगी, जो शहर के कॉन्सर्ट इतिहास में खास दर्जा रखेगी।

सुनिधि चौहान के शो की टिकट बुकिंग शुरू

सुनिधि चौहान के आधिकारिक टूर शेड्यूल में 24 अक्टूबर की नागपुर डेट को शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा, इस बहुप्रतीक्षित शो के टिकट आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट कर दिए गए हैं, जहां से प्रशंसक अपनी सीटें बुक कर सकते हैं।

live event of sunidhi chauhan
प्यार, हंसी और गांधीगिरी... 20 साल बाद भी क्यों खास है ये फिल्म? संजय दत्त-अरशद वारसी का जादू अब भी बरकरार

शहर के संगीत प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार

नागपुर में पिछले कुछ समय से बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के लाइव कॉन्सर्ट का रुझान तेजी से बढ़ा है। ऐसे में अक्टूबर के महीने में देश की शीर्ष प्लेबैक सिंगर्स में शुमार सुनिधि चौहान का लाइव स्टेज पर उतरना नागपुर के लाइव म्यूजिक कल्चर को एक नई ऊंचाई देगा। शहरवासी अब 24 अक्टूबर की इस सुरमई और ऊर्जावान शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com