knife attack Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया) 
लातूर

लातूर में युवक की हत्या से मची सनसनी, कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने उठाए सवाल, 2 आरोपी गिरफ्तार

Latur Stabbing Murder: महाराष्ट्र के लातूर शहर में 24 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना पर कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने सवाल उठाए हैं।

आंचल लोखंडे

Youth Killed In Latur: महाराष्ट्र के लातूर शहर में सड़क किनारे 24 वर्षीय युवक पर कथित तौर पर बेरहमी से चाकू से हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंस्पेक्टर संतोष पाटिल ने बताया कि बुद्ध नगर निवासी प्रज्वल मस्के पर रविवार रात डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर अनिकेत उर्फ गणेश गायकवाड़ और भीमा सूर्यवंशी ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल प्रज्वल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हमलावर मौके से फरार हो गए

अधिकारी ने बताया कि इस घटना को संयोगवश रैली से लौट रहे कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने देखा और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। देशमुख ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

अमित देशमुख ने अपनी पोस्ट में लिखा, “लातूर एक शांतिपूर्ण और सभ्य शहर के रूप में जाना जाता है। ऐसे शहर में सरेआम हत्या होना पुलिस प्रशासन की विफलता है।” पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

आपसी रंजिश की आशंका

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके मद्देनज़र पुलिस नज़र बनाए हुए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हमले के पीछे की वजह जानने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा