Shivaji Kalge (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
लातूर

सांसद बनने के बाद हुआ आर्थिक नुकसान, कांग्रेस सांसद शिवाजी कालगे का बड़ा और अजब बयान

Development Fund Issue: महाराष्ट्र के लातूर से कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने कहा है कि लोकसभा सांसद बनने के बाद उनकी आय में भारी कमी आई है।

महाराष्ट्र डेस्क

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के लातूर से कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने यह कहकर हलचल मचा दी है कि लोकसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें आर्थिक पक्ष पर नुकसान हुआ है। उन्होंने आय में इस कथित कमी के लिए डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस के वास्ते पर्याप्त समय न मिल पाने को जिम्मेदार ठहराया है। कालगे ने पड़ोसी नांदेड़ जिले में विकास कार्यों के लिए राशि के आवंटन पर भी असंतोष जाहिर किया।

2024 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर कालगे पहली बार सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, अब वह सांसद बनने के नुकसान गिना रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई जिम्मेदारी ने उनकी कमाई पर असर डाला है। कालगे ने कहा कि वित्त वर्ष 202324 में मैंने लगभग 36 लाख रुपये आयकर के तौर पर चुकाए।

कांग्रेस सांसद शिवाजी कालगे का दावा

202425 में मैंने लगभग 8.75 लाख रुपये का आयकर भुगतान किया, क्योंकि मेरी आय काफी कम हो गई थी। मैं मरीजों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा हूं और न ही पूरे समर्पण के साथ अपना अस्पताल चला पा रहा हूं। गर कोई मेरी आर्थिक स्थिति के बारे में पूछे, तो मैं कहूंगा कि सांसद बनने के बाद मुझे नुकसान ही हुआ है। उन्होंने कहा कि नांदेड़ के प्रभारी मंत्री के साथ मेरा अनुभव बिल्कुल अलग रहा है।

सांसद बनने से आर्थिक रूप से हुआ नुकसान

पिछले साल विकास कार्यों के लिए एक भी रुपया मंजूर नहीं किया गया। भाजपा के प्रभारी मंत्री की ऐसी राजनीति निंदनीय है। कालगे 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार संसद के लिए चुने गए थे। 26 सितंबर 2024 को उन्हें ऊर्जा को लेकर बनी संसद की समिति का सदस्य बनाया गया था। इससे पहले वह आईएमए यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य समेत कई पदों पर रह चुके हैं। पेशे से वह आंखों के सर्जन हैं। उन्होंने एमबीबीएस डीओएमएस डिग्री हासिल की है। तब कांग्रेस ने पूरे भारत में 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच