महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

Maharashtra News Live: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की पूरी खबरें

Maharashtra News Live Updates: मुंबई के मोनोरेल ट्रेन में बिजली आपूर्ति में मामूली समस्या आ गई है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी हैं। 19 अगस्त की दिनभर की पूरी खबरें पढ़ें नवभारत लाइव ब्लॉग में...

आकाश मसने

Maharashtra Breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र के कई जिलों समेत मुंबई में शनिवार से जारी आफत की बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोमवार को भी भारी बारिश ने राज्य के कई जिलों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मुंबई जहां पानी-पानी हो गई, वहीं नांदेड़ में बारिश ने बड़ी तबाही मचाई। मराठवाड़ा में भारी वर्षा ने 7 की जान ले ली। कुछ इलाकों में सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई व ठाणे में 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां एक ओर मध्य और हार्बर रेलवे सेवाएं बाधित हो गईं, वहीं दूसरी ओर मोनोरेल में आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बताया जा रहा है कि भक्ती पार्क और मैसूर कॉलोनी के बीच एक मोनोरेल अचानक एक तरफ झुक गई और बिजली की आपूर्ति भी बंद हो गई। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। पूरी खबर यहां पढ़ें

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों वोट चोरी का मुद्दा फिर से सुर्खियों में है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए बयान के बाद इस मामले पर बहस और तेज हो गई है। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं और जनता के अधिकार छीन रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देकर यह भी बताया कि किस तरह वोट चोरी की घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

इस वजह से मोनोरेल में आई खराबी, सामने आई बड़ी वजह

मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच, बिजली सप्लाई बाधित होने से मोनोरेल हवा में लटक गई है। इस दौरान यात्री ट्रेन के अंदर ही फंस गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्रेन की मदद से अंदर फंसे यात्रियों को निकाला गया। फिलहाल, बचाव अभियान चल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

मोनोरेल में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के रुकने के बाद AC बंद हो गया, जिससे ट्रेन के अंदर घुटन पैदा हो गई। एक यात्री ने कहा, "घुटन बहुत ज्यादा थी, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी हुई। खिड़की को थोड़ा तोड़कर हवा के लिए जगह बनाई गई।" यात्रियों ने एक-दूसरे को हिम्मत देकर स्थिति को संभाला। एक यात्री ने कहा, मुंबई फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन स्नॉर्कल वाहनों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन शुरू किया। कुछ खिड़कियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। एक महिला यात्री ने बताया, "हम लोग टेंशन में आ गए थे। मन में बस ये ही चल रहा था कि कैसे करें, क्या करें, घर कैसे जाएंगे? अन्य ट्रेन बंद होने के कारण मैंने पहली बार इसमें ट्रैवल किया।" महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मुंबई में मोनो रेल अटकी, अंदर फंसे लोगों को सांस लेने में दिक्कत

मुंबई के वाशी गाव इलाके के पास मोनो रेल अटक गई। इसकी वजह से करीब एक घंटे से लोग इसके अंदर फंसे हैं। बिजली सप्लाई की वजह से ये मोनो रेल रुकना बताया जा रहा है। मुंबई मेट्रो प्रशासन की तरफ से कहा गया कि मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन में बिजली आपूर्ति में मामूली समस्या आ गई है। हमारी संचालन और रखरखाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।

महाराष्ट्र में आफत की बारिश! फसल नुकसान पर कैबिनेट में हड़कंप

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे आम जनता तो परेशान तो है ही, लेकिन अब राज्य सरकार भी टेंशन में पड़ गई है। आसमानी आफत का असर मंगलवार को महायुति सरकार की कैबिनेट बैठक में भी देखने को मिला। पूरी खबर यहां पढ़ें

त्र्यंबकेश्वर में वर्चुअल रियलिटी दर्शन शुरू

तीर्थयात्रियों और भक्तों ने त्र्यंबकेश्वर में शुरू हुई वर्चुअल रियलिटी दर्शन सुविधा पर संतोष व्यक्त किया है। इस सुविधा से भक्त अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जाने, कुशावर्त तीर्थ और सोमवार पालकी समारोह का दर्शन करने का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। यह विशेष तकनीक भक्तों को वास्तविक अनुभव कराती है, जिससे उनका समय भी बचता है। त्र्यंबकेश्वर के युवा रोहित गंगापुत्र और कृष्णा भुतड़ा ने ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सामने 'कारंजा' में यह सुविधा केंद्र शुरू किया है। वीआर दर्शन सुविधा का लाभ 100 रूपये का भुगतान करके लिया जा सकता है। इसमें भक्त अपनी पसंद की भाषा में जानकारी सुन सकते हैं और वीआर ग्लास लगाकर त्र्यंबकेश्वर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का 3D अनुभव कर सकते हैं। यह अनुभव आध्यात्मिक और मन को शांति देने वाला बताया जा रहा है।

आरती साठे ने ली बॉम्बे हाई कोर्ट जज की शपथ

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील आरती अरुण साठे ने मंगलवार (19 अगस्त) को बॉम्बे हाई कोर्ट जज के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो अन्य वकीलों को भी शपथ दिलाई गई। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे ने अधिवक्ता साठे, अजीत कदेतनकर और सुशील घोडेस्वर को शपथ दिलाई। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने साठे के नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद विपक्ष ने सवाल उठाए।

ठाणे और पालघर में लगातार बारिश से घरों में घुसा पानी

महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर में मंगलवार को लगातार बारिश जारी रही। जिससे घरों में पानी भर गया, दीवारें गिर गईं और दोनों जिलों के गांवों का संपर्क कट गया। नदी से सटे पालघर के वाडा तालुका में गोराट गावरी पाड़ा के 14 घरों और पाडघा के गणेश नगर में 15 घरों में पानी घुस गया। वसई के चंद्रपाडा गांव, सरजा गांव, खंडीपाडी और चिंचोटी के ओडोला में भी बाढ़ का पानी घरों में घुस गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ठाणे शहर में, बारिश के दौरान मलबा गिरने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के घरों से लोगों को निकाला गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया और उसे कलवा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारिश के पानी को नियंत्रित करने के लिए अवरोधक और नाले बनाए गए हैं।

मुंबई में भारी बारिश से बांद्रा में जलभराव

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलधार बारिश के कारण बांद्रा के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

इगतपुरी नगर परिषद चुनाव, नए वार्डों की घोषणा

आगामी इगतपुरी नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर मंगलवार 19 अगस्त को नगर परिषद की नई वार्ड संरचना की घोषणा की गई। मुख्य अधिकारी सोमनाथ आढाव ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी विस्तृत जानकारी दी। इस बार के चुनाव में एक नया वार्ड और तीन नए पार्षदों को जोड़ा गया है। अब कुल 10 वार्डों से 21 पार्षदों का चुनाव होगा। साथ ही, इस बार सीधे तौर पर नागरिकों द्वारा नगर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिससे यह चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। सभी राजनीतिक दलों की नजर इस बात पर टिकी है कि नगर अध्यक्ष पद के लिए क्या आरक्षण निर्धारित किया जाता है।

माटुंगा रोड पर भारी बारिश के कारण जलभराव

मुंबई के माटुंगा रोड पर भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। रेलवे ट्रैक भी पानी में पूरी तरह से डूब गया।

#WATCH मुंबई: माटुंगा रोड पर भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। रेलवे ट्रैक भी पानी में डूबा। pic.twitter.com/6HPu2qEt9b

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025

किल्ले हनुमान मंदिर की जमीन नहीं बिकेगी

भक्तों के भारी विरोध के बाद, सरदार नारोशंकर राजेबहादुर के वंशजों ने 300 साल पुराने किल्ले हनुमान मंदिर की जमीन बेचने का फैसला वापस ले लिया है। राजेबहादुर परिवार ने स्पष्ट किया है कि वे अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित इस मंदिर की जगह कभी नहीं बेचेंगे।

पुणे घाट क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी

पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, घाट इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। शहर और पुणे के अन्य इलाकों में पिछले 2 दिनों से ऑरेंज अलर्ट जारी है। आने वाले 2 दिनों में भी घाट इलाकों में रेड अलर्ट और शहर के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। स्थिति अभी नियंत्रण में है। हम इस तरह से योजना बना रहे हैं कि पानी छोड़ने और शहर में बारिश का समय एक जैसा न हो। वरना बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। हमारा समाधान यही है कि पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाए। किसी भी इलाके में ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है। पानी के कारण कोई सड़क अवरुद्ध नहीं है। सिंचाई विभाग और अन्य विभागों के साथ समन्वय करके ही पानी छोड़ा जाना चाहिए। ताकि किसी भी इलाके में बाढ़ की स्थिति न बने।"

सीएम देवेंद्र ने किए 10 करार, महाराष्ट्र में आएगा 42,892 करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न निवेशों से संबंधित आठ समझौता ज्ञापनों और दो रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर आज किए गए हैं। इससे राज्य में 42,000 करोड़ रुपए का निवेश आएगा और 28,000 से अधिक नौकरियों का सृजन होगा। मंत्रालय के समिति कक्ष में 10 समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों के समक्ष उपरोक्त बातें कहीं। इस दौरान मुख्य सचिव राजेश कुमार, उद्योग सचिव डॉ. पी. अनबलगन, एम.आई.डी.सी. के सीईओ पी. वेलारासु, विकास आयुक्त दीपेंद्र सिंह कुशवाहा भी उपस्थित थे।

डीसीएम शिंदे को बीजेपी-अजीत का डबल झटका

शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण पर अक्टूबर महीने में सुप्रीम कोर्ट अंतिम सुना सकता है लेकिन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इससे पहले ही झटका लगना शुरू हो गया है। हैरानी के बात ये है कि शिंदे को ये झटका महायुति में शामिल सहयोगी दलों से ही मिल रहा है। शिंदे की शिवसेना के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के भाई ने शिवाजी सावंत ने पार्टी छोड़ दी है और उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करके अपनी आगे की रणनीति स्पष्ट कर दी है। इस बारे में दावा किया जा रहा है कि तानाजी सावंत पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। इसलिए उन्होंने फिलहाल अपने भाई शिवाजी सावंत को आगे करके एक तीर से डबल निशाना साधने का प्रयास किया है।

भारी बारिश के बीच गढ़चिरौली में एक व्यक्ति लापता

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भारी बारिश के बाद उफनती नदी में बह जाने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया। बाढ़ के कारण जिले से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य राजमार्ग और पांच अन्य सड़कें बंद कर दी गई हैं।

महाष्ट्र में बारिश से 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बारिश से 12 लोगों की मौत हुई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ से 9 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि राज्य के अन्य हिस्सों से दो और मौतें हुई हैं।

जहाज से गिरे कंटेनरों के बहकर किनारे पर आने की आशंका, पालघर पुलिस सतर्क

अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से गिरे कुछ कंटेनरों के बहकर आने की आशंका के बारे में उच्च अधिकारियों से संदेश मिलने के बाद महाराष्ट्र की पालघर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ओमान में सालाह से कुछ 20 समुद्री मील की दूरी पार करने के बाद ‘एमवी फीनिक्स 15' जहाज से 48 कंटेनर गिर गये। पालघर पुलिस ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय में कोंकण तटरेखा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

रत्नागिरी में एसयूवी-ऑटो रिक्शा और ट्रक में भिडंत, 5 की मौत

महाराष्ट्र के रत्नागिरी ज़िले में एक तेज़ रफ़्तार एसयूवी और एक ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे रत्नागिरी में कराड-चिपलून रोड पर पिंपरी खुर्द गांव में हुआ। यह घटना मुंबई से 300 किलोमीटर दूर है।

मुंबई में पटरियों पर भरा पानी, रेल सेवाएं निलंबित

मुंबई और उसके उपनगरों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर सड़क यातायात के साथ रेल मार्ग पर भी पड़ रहा है। पटरियों पर जलभराव के कारण मध्य रेलवे ने हार्बर लाइन पर उपनगरीय रेल सेवाएं निलंबित कीं। मुख्य लाइन की फास्ट सेवाएं भी प्रभावित हुई है।

IIT बॉम्बे में ‘बिजनेस के लिए जनरेटिव AI' कोर्स शुरू, 9 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे का ‘देसाई सेठी स्कूल ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप' (डीएसएसई) एक शुरुआती स्तर का कोर्स शुरू कर रहा है जो विशेष रूप से महिला पेशेवरों, उद्यमियों और प्रबंधकों को जनरेटिव एआई में व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है। आईआईटी बॉम्बे ने एक बयान में कहा कि बिजनेस के लिए जेनएआई : एक व्यावहारिक परिचय'' का विशेष संस्करण 11 से 13 सितंबर तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा और पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 सितंबर है।

मुंबई में सरकारी कार्यालय बंद, निजी कंपनियों से कर्मचारियों को घर से काम करने कहा

मौसम विभाग द्वारा जारी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई में मंगलवार को सभी सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी निजी प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने दें। बीएमसी ने मंगलवार सुबह एक बयान में मुंबई और उपनगरों में लगातार हो रही भारी बारिश तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट' के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सभी सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों को बंद करने की घोषणा की।

नवी मुंबई मूसलाधार बारिश, बांद्रा खार लिंक रोड, चेंबूर समेत कई इलाकों में भरा पानी

नवी मुंबई के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण बांद्रा खार लिंक रोड, चेंबूर समेत कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है।

मुंबई में भारी बारिश से हवाई सफर प्रभावित, IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है। इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे तक जाने वाले कई मार्गों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है, जिससे कई विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि वे यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो सामान्य समय से थोड़ा जल्दी एयरपोर्ट के लिए रवाना हों और अपने फ्लाइट की ताजा स्थिति इंडिगो के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर अवश्य जांच लें।

शालार्थ आईडी घोटाला: मंत्री बावनकुले बोले आराेपियों की संपत्ति जब्त हो

शालार्थ आईडी घोटाले को लेकर नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि शिक्षकों का कोई दोष नहीं है। इसमें शाला संचालकों ने बदमाशी की है। ऐसे सभी संचालकों की सम्पत्ति जब्त की जानी चाहिए।

मुंबई आज भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

भारी बारिश के कारण मुंबई पानी-पानी हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार करे भी रेड अलर्ट जारी किया। इसे देखते हुए जिला प्रशासन स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। साेमवार को स्कूलों में हाफ डे की घोषणा की गई थी।

नांदेड़ में बाढ़ के हालात, 3 की मौत, NDRF चला रही बचाव अभियान

पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश ने नांदेड़ ज़िले में तबाही मचा दी है। मुखेड़ तालुका के हसनल समेत कई गांव जलमग्न हो गए हैं। हसनल में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लापता हैं। एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान में जुटी हुई है। एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि हमने चार नावों की मदद से बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान, हमने तीन-चार गांवों को कवर किया और अब तक लगभग 275 लोगों को बचाने में कामयाब रहे। हसनल गाँव की तलाशी के दौरान, हमें लगभग 3 शव मिले, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए सौंप दिया गया है।

मुंबई में भारी बारिश जारी, अंधेरी सबवे अभी भी बंद

मुंबई शहर में कल से हो रही भारी बारिश हो रही है। इसके कारण अंधेरी सबवे अभी भी बंद है। यहां पानी भर गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी है।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना