प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
जालना

मनपा चुनाव: मविआ में सीटों को लेकर घमासान; एकजुटता के दावे धरे रह गए, 6 सीटों पर अपने ही आमने-सामने

Seat Sharing Dispute: जालना मनपा चुनाव में महाविकास आघाड़ी की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं। 16 में से 5 प्रभागों की 6 सीटों पर घटक दलों के आमने-सामने आने से गठबंधन के भीतर मतभेद उजागर हुए हैं।

अंकिता पटेल

Jalna Municipal Election: जालना मनपा चुनाव में महायुति के घटक दल अलग-अलग पैनलों के साथ चुनावी मैदान में हैं, वहीं महाविकास आघाड़ी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। सीटों के बंटवारे के बाद भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

कुल 16 में से 5 प्रभागों की 6 सीटों पर महाविकास आघाड़ी के मित्र दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ ही ताल ठोंकने से गठबंधन के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि पर गठबंधन नहीं बनने की घोषणा के साथ सभी दलों ने स्वतंत्र रूप से अपने पैनल उतार दिए। मविआ के घटक दलों ने आपसी संवाद के बाद संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

इन सीटों पर आमने-सामने

प्रभाग सीट
प्रभाग 5 सीट ‘अ’
प्रभाग 8 सीट ‘क’
प्रभाग 9 सीट ‘ब’
प्रभाग 10 सीट ‘ब’
प्रभाग 10 सीट —
प्रभाग 15 सीट —

गठबंधन नहीं बनने की घोषणा की

इसके लिए कांग्रेस सांसद डॉ. कल्याण काले, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) के पूर्व मंत्री राजेश टोपे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राख, उद्धव सेना के पूर्व विधायक संतोष सांबरे व राकां (शरद पवार) के जिलाध्यक्ष डॉ. निसार देशमुख की मौजूदगी में कई बैठकों के बाद सीटों का बंटवारा भी तय किया गया, बावजूद इसके बी फॉर्म जारी करते समय 5 प्रभागों की 6 सीटों पर मित्र दलों के खिलाफ ही उम्मीदवार खड़े करने से स्थिति और उलझ गई है।

सीटों पर जहां केंद्र व राज्य की सतारूढ़ भाजपा, शिंदे सेना व राकां (अप) के प्रत्याशियों से मुकाबला होगा। वहीं, मविआ में भी आपसी संघर्ष देखने मिलेगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट