Mahayuti: वार्ड-1 में रेखा यादव के लिए एकनाथ शिंदे ने मांगा जनादेश, जनता से की खास अपील

Maharashtra Local Body Election: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने वार्ड-1 से महायुति उम्मीदवार रेखा राम यादव के समर्थन में प्रचार किया और गणपत पाटिल नगर को स्लम घोषित कर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।
Mumbai News
मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: महायुति (शिवसेना-भाजपा-आरपीआई) की वार्ड क्रमांक-1 की उम्मीदवार रेखा राम यादव के समर्थन में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनादेश मांगा है।

उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्तर भारतीय समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गणपत पाटिल नगर को बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर 'स्लम' घोषित किया जाएगा।

ताकि यहां के निवासियों को नियमित पानी, बिजली, पक्की सड़कें और पर्याप्त शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वार्ड क्रमांक-1 की महिलाओं से भी आह्वान किया कि 'लाडली बहनें' क्षेत्र के विकास के लिए महायुति प्रत्याशी रेखा राम यादव को जिताने में सक्रिय योगदान दें।

उल्लेखनीय है कि इस चुनावी रण में अभिनेता व शिंदे सेना के स्टार प्रचारक गोविंदा, उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद संजय निरुपम और मुंबई भाजपा महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी जैसे दिग्गज नेताओं ने रेखा यादव के लिए प्रचार किया है।

रेखा यादव के समर्थन में

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्थानीय विधायक मनीषा चौधरी स्वयं चुनाव संचालन की कमान संभाले हुए हैं। वहीं, उद्योग मंत्री उदय सामंत ने प्रबंधन में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए शिवसेना जिला प्रमुख (रत्नागिरी) एड, शशिकांत चव्हाण को बतौर निरीक्षक नियुक्त किया है।

शिवसेना विभाग प्रमुख राम यादव ने जनता से उनके 15 वर्षों के सेवा भाव के आधार पर आशीर्वाद मांगा है। उम्मीदवार रेखा राम यादव ने कहा कि महिलाओं में महायुति के प्रति जबरदस्त उत्साह है। मेरी प्राथमिकता गणपत पाटिल नगर को स्लम घोषित कराना, आईसी कॉलोनी में पुलिस बीट चौकी का निर्माण और कांदरपाड़ा, साईबाबा नगर व आजाद नगर में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com