आरोपियों के पास से जब्त सिलेंडर और पटाखों के साथ RPF अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

ट्रेन में छिपाकर ले जा रहे थे पटाखे और गैस सिलेंडर, RPF ने लिया एक्शन, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

Gondia News: गोंदिया और इतवारी रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ ने पटाखे और गैस सिलेंडर ले जाते छह लोगों को पकड़ा। दीपावली से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान में 20 हजार से अधिक का माल जब्त किया गया।

आकाश मसने

RPF Seizes Crackers And Gas Cylinder: गोंदिया व इतवारी रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग मामलों में छह व्यक्तियों को ट्रेन में गैस सिलेंडर व पटाखे ले जाते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल ने 18 से 20 अक्टूबर के बीच की है।

मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के नेतृत्व में रेसुब नागपुर मंडल द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर सभी प्रमुख स्टेशनों व यात्री ट्रेनों में पटाखे व अन्य विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ के परिवहन करने वालों के खिलाफ संघन चैकिंग अभियान चलाकर रेल अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है।

यात्रियों को पटाखें व अन्य विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ की अवैध रूप से परिवहन करने पर उसके दुष्परिणाम व कानूनी प्रक्रिया बाबत लगातार जागरूक किया जा रहा है।

5 हजार से अधिक के पटाखे जब्त

इसी बीच 18 अक्टूबर को सीआईबी गोंदिया, गोंदिया स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 2 पर गोंदिया-वडसा डेमू ट्रेन की चेकिंग के दौरान डुंडा निवासी विशाल विनायक धाडे को कपड़े के एक थैले से 5 हजार 240 रुपए कीमत के 20 नग फटाखे के पैकेट जब्त किए।

19 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन इतवारी के मैन गेट के पास उपनिरीक्षक विनेक मेश्राम, अमित प्रकाश पवांर, सीआईबी नागपुर, आरक्षक विजय विठोले, एसआईबी व बल सदस्यों के साथ चेकिंग के दौरान एक निले कलर का छोटा पुराना गैस सिलेंडर के साथ बालाघाट जिले के पांडरवानी निवासी संतोष राऊत को पकड़ा गया।

वहीं इतवारी रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट इतवारी सीआईबी, एसआईबी, क्राइम सेल नागपुर के अधिकारी बल सदस्य संयुक्त रूप से ट्रेन क्र. 18240, 18110 चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामले में तीन व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के पटाखे तीन अलग-अलग प्लास्टिक के थैले में ले जाते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों के नाम गोंदिया के गौतमनगर निवासी फरीद साबिर खान (30), बालाघाट जिले के करियाडन निवासी संजय महेश राहंगडाले (28) नागपुर के बेहदई ओल्ड गांधी बाग निवासी फरदीन गानी खान (27) बताया गया है। उनके पास से कुल 15 हजार 699 रु। का माल जब्त किया गया।

रायपुरा-इतवारी लोकल में भी कार्रवाई

20 अक्टूबर को इतवारी के अधिकारी बल सदस्य, द्वारा ट्रेन क्र. 58205 रायपुरा-इतवारी लोकल के समय चेकिंग के दौरान मैन गेट पर एक व्यक्ति को कार्टून में विभिन्न प्रकार के पटाखे ले जाते हुए पकड़ा गया।

आरोपी का नाम नागपुर के जरिफटका निवासी रोशन चंद्रप्रकाश बृजवानी (45) बताया गया है। उसके पास से कुल 36 हजार 552 रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें