नवी मुंबई में अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; 10 घायल, देखें VIDEO

Navi Mumbai के सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेजीडेंसी में आधी रात भीषण आग लग गई। 10वीं मंजिल से शुरू हुई इस आग में 4 लोगों की मौत हुई और 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
navi-mumbai-building-fire-raheja-residency-4-killed-10-injured
नवी मुंबई में इमारत में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai Raheja Residency Fire: मुंबई से सटे नवी मुंबई इलाके में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में भयानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक छह साल की बच्ची शामिल हैं। जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेजीडेंसी में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना आधी रात को लगभग 12:30 बजे के आसपास हुई। आग 10वें फ्लोर पर शुरू हुई और देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।

14 लाेग झूलसे, 4 की माैत

आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। वाशी डिवीजन के एसीपी आदिनाथ रघुनाथ बुधवंत ने जानकारी दी कि कुल 14 लोग इस घटना से प्रभावित हुए, जिनमें से चार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और एक 6 साल की बच्ची शामिल है।

घायलों का इलाज फोर्टिस अस्पताल में जारी

आग में बुरी तरह से झुलसे 10 लोगों को तुरंत इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने यह भी बताया है कि कुछ घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, लेकिन कुछ का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीमों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया। पुलिस फिलहाल आग लगने की असली वजह पता नहीं कर पाई है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com