अब चमकेगा नागपुर का 'इतवारी स्टेशन', यात्रियों को मिलेगी 'ये' शानदार सुविधा, जानें कैसा होगा विकास कार्य

Itwari station
इतवारी रेलवे स्टेशन (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

नागपुर: नागपुर (Nagpur News) का तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में इनमें सिटी को महत्व देने वाले रेलवे स्टेशन भी शामिल है। जैसा कि हम सब जानते है मध्य रेलवे नागपुर मंडल के नागपुर व अजनी स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। डेवलपमेंट के इस रेस में अब दपूम (दक्षिण, पूर्व मध्य) रेलवे नागपुर मंडल का इतवारी रेलवे स्टेशन (Itwari Railway Station) भी शामिल हो गया है। बता दें कि इस स्टेशन को अमृत भारत योजना (Amrit Bharat Yojana) में शामिल किया गया है, जिसके तहत ये पुरे शानदार तरीके से बनने वाला है 

चमकेगा इतवारी रेलवे स्टेशन 

अमृत भारत योजना के तहत इतवारी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होने वाला है। ऐसे मेंअब यहां विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव यात्रियों को करने मिलने वाला है। रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने ‘अमृत भारत स्टेशन’ (Amrit Bharat Station) योजना अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी चल रही है। जल्द की आपको पूरी सुविधाओं से लैस ऐसा  इतवारी रेलवे स्टेशन देखने को मिलेगा। 

बनेगा शानदार वोटिंग हॉल 

ज्ञात हो कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री ने देश के 1200 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया था। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के 3 स्टेशन गोंदिया, वडसा तथा चांदाफोर्ट शामिल थे। ऐसे में अब इन स्टेशनों का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य कर कायाकल्प किया जा रहा है। पुनर्विकास के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव होगा। स्टेशन पर उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल का प्रावधान किया जाएगा।

दोनों तरफ सिटी सेंटर

पुनर्विकास में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जायेगा। जी हां स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन के अनुकूल सुविधाएं होंगी। स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाइन तथा स्वरूप बनाया जाएगा, इसके साथ ही स्टेशन परिसरों को मनमोहक स्वरूप दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ सिटी सेंटर विकसित किए जाएंगे।

विकास से विरासत तक 

ऐसे में अब इतवारी स्टेशन स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेगा। इन विकास कार्यों ने न केवल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी बल्कि भारी संख्या में रोजगार भी मिलेगा और इसका लाभ यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, महाराष्ट्र में रेल विकासकार्यों के लिए बजट 2-25 हेतु कुल 15 हजार 554 करोड़ रु. आवंटित किए गए हैं। इस स्टेशन का पुर्नविकास  और आधुनिकीकरण 12.39 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

योजना में 12 नये स्टेशन होंगे शामिल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देशभर से 554 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन में शामिल किया जा रहा है। इसके तह इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास होने वाला है। अब नागपुर वासियों के लिए खुशखबरी ये है कि इसमें दपूम रेलवे नागपुर मंडल के 12 नये स्टेशन शामिल हो रहे हैं। आज यानी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री ने इन स्टेशनों का शिलान्यास होने वाला है। इन स्टेशनों में राजनांदगांव, डोंगरगढ़, बालाघाट, सिवनी, नैनपुर, मंडला फोर्ट, छिंदवाड़ा, आमगांव, कामठी, भंडारा रोड, तुमसर रोड एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन शामिल है। 

गौरतलब हो कि अब तक दपूम नागपुर मंडल के गोंदिया, वडसा व चांदापुर तीन स्टेशन पहले से इस योजना में शामिल थे। अब नागपुर मंडल के कुल 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के तहत संवारा जाने वाला है। जिसका फायदा यहना की जनता को होने वाला है। विकास के साथ रोजगार भी मिलने वाला है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com