प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
गोंदिया

देवरी तहसील में शराब बार पर बवाल, महिलाओं के नेतृत्व में धरना आंदोलन; लाइसेंस रद्द की मांग

Deori Tehsil Protest: देवरी तहसील के उचेपुर गांव में बार शराब दुकान खुलने के विरोध में नागरिक आक्रोशित हैं। लाइसेंस रद्द होने तक 24 घंटे धरना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया है।

अंकिता पटेल

Liquor Shop License: देवरी तहसील के ग्राम उचेपुर में बार शराब की दुकान खुलने से उचेपुर के नागरिक आक्रोशित हो गए, शराच के कारण सामाजिक स्वास्थ्य बिगड़ता है। इसलिए उचेपुरवासी बार के सामने कई दिनों से धरना आंदोलन कर रहे हैं।

संबंधित व्यक्ति को बार की अनुमति उत्चेपुर गांव की सीमा में कैसे दी गई। जब तक उसका लाइसेंस रद्द नहीं होगा तब तक बार के सामने 24 घंटे धरना आंदोलन जारी रखने की बात ग्रामीणों ने कही है।

राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने अनुमति दी और उचेपुरवासियों को बार पर कार्रवाई की झूठी जानकारी दी गई, ऐसा आरोप गांववालों ने लगाया है। ककोड़ी ग्रापं सीमा में आने वाले उचेपुर गांव में गांववालों की अनुमति न होते हुए भी राज्य उत्पाद शुल्क और जिला प्रशासन ने बियर बार को अनुमति दे दी।

गांव की महिलाओं की पहल से दुकान बंद करवा दी गई। दुकान खोलने के प्रयास कई बार हुए, लेकिन, महिलाओं ने बियर बार के सामने आंदोलन किया, जिससे दुकान अब तक शुरू नहीं हो सकी है। गांव की महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदन की अभी भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

रूप से अस्थायी दुकान हुई बंद

सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने देशी बार एंड रेस्टोरेंट दुकान मालिकों से चर्चा की। लेकिन कोई रास्ता निकल नहीं पाने के कारण उचेपुर गांव की महिलाओं ने गांवबंदी कर बार के सामने ही धरना आंदोलन शुरू किया।

जब तक गांव के इस बार का लाइसेंस रद्द नहीं होगा तब तक उच्चेपुर की महिलाएं बार के सामने आंदोलन जारी रखेंगी। से दुकान बंद करवा दी गई। दुकान खोलने के प्रयास कई बार हुए, लेकिन, महिलाओं ने बियर बार के सामने आंदोलन किया, फिलहाल बार पर ताला लगा है और प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z