गड़चिरोली पुलिस स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

दिवाली पर गड़चिरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब जब्त, विक्रेताओं में मचा हड़कंप

Gadchiroli News: गड़चिरोली पुलिस ने दिवाली पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापे मारकर 1.76 लाख रुपये का माल जब्त किया। दोपहिया सहित कई शराब विक्रेता हिरासत में, शहर में हड़कंप।

आकाश मसने

Gadchiroli Police Seize Illegal Liquor: दिवाली के समय बिक्री न हो, इसलिये गड़चिरोली शहर के थानेदार विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में शहर पुलिस ने शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। इसी बीच शहर थाने के डीबी पथक ने शहर के विभिन्न जगहों पर छापामार कार्रवाई कर दोपहिया समेत कुल 1 लाख 76 हजार 440 रुपए का माल जब्त किया है। जिससे शहर के शराब विक्रेताओं में खलबली मच गयी है।

दीपोत्सव के समय शहर पुलिस ने शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इस दौरान रामनगर निवासी अनिल रामकृष्ण सोमनकर के घर पर छापामार कार्रवाई कर 7 हजार 440 रुपए किमत की देशी शराब जब्त की है।

देशी शराब व बाइक जब्त

वहीं संजय गणवेनवार के घर से 4 हजार रुपए की शराब, नेहरू वार्ड निवासी सुभाष हिरामण मिस्त्री यह दोपहिया की सहायता से शराब की तस्करी कर रहा था। इस बीच पारडी फाटे के पास पुलिस ने उसे धरदबोचा। उसके पास से 8 हजार रुपए किमत की देशी शराब और 47 हजार रुपए कीमत दोपहिया ऐसा कुल 55 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।

इसके साथ ही नितिन भोसले नामक शराब तस्कर को दोपहिया से शराब की तस्करी करते समय कॉम्प्लैक्स टी-पाईंट के पास पकडा गया। उसके पास से 32 हजार रुपए किमत की शराब और 70 हजार रुपए किमत की दोपहिया ऐसे कुल 1 लाख 2 हजार रुपए माल जब्त किया गया।

इन सभी कार्रवाईयों में पुलिस ने कुल 1 लाख 76 हजार 440 रूपयों का माल जब्त किया है। यह कार्रवाईयां थानेदार विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में डीबी पथक के अधिकारी और कर्मचारियों ने की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें