गुंडरवाही गांव की नदी (फोटो नवभारत)
गड़चिरोली

गडचिरोली में सोशल मीडिया पर वायरल बड़ी मछली के फोटो-वीडियो दिखने का दावा निकला अफवाह, वनविभाग ने किया खंडन

Gundarwahi Viral Fish: गडचिरोली के गुंडरवाही में नदी में बड़ी मछली दिखने के वायरल फोटो-वीडियो की वनविभाग ने जांच की। मौके पर मछली मिलने की पुष्टि नहीं हुई और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की।

आलोक उमाकृष्ण

Gadchiroli Gundarwahi Viral Fish Claim: गडचिरोली जिले के भामरागढ़ तहसील के गुंडरवाही गांव में नदी के पानी में एक बड़ी और अनोखी मछली दिखाई देने का दावा करने वाले फोटो और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वायरल जानकारी के बाद कुछ पर्यटकों के संबंधित स्थान पर पहुंचकर भीड़ लगाने की बात भी सामने आई। हालांकि, मामले की प्रत्यक्ष जांच और पूछताछ के बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित इस जानकारी की कोई वास्तविक पुष्टि नहीं हुई है।

वनविभाग के वनरक्षक नवरत्न सोनवणे ने संबंधित स्थान पर पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इसके अलावा गांव के नागरिक बाजू तेलंग, दिनकर पोधाली, लिंगु गोठा, रूपा गोठा, रितेश लेकानी और विजय लेकामी से भी पूछताछ की गई।

वनविभाग ने की नागरिकों से अपील

जांच के दौरान नदी के पानी में इस तरह की कोई बड़ी मछली मिलने की प्रत्यक्ष या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं अधिक जलप्रवाह अथवा पानी के तेज बहाव के कारण उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से ऐसा दृश्य दिखाई देने की संभावना व्यक्त की गई है।

वनविभाग ने नागरिकों से अपील की है कि, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। साथ ही केवल अप्रमाणित जानकारी के आधार पर पर्यटक गांव या संबंधित स्थान पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

इससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी जानकारी को आगे प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करने की अपील की गई है।

अफवाहों पर विश्वास न करें

वनरक्षक नवरत्न सोनवणे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी की प्रत्यक्ष जांच और पूछताछ की गई। जांच में उक्त जानकारी गलत पाई गई है। इसलिए नागरिकों और पर्यटकों से अपील है कि, वह इस स्थान पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं, अफवाहों पर विश्वास न करें और अप्रमाणित फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। नागरिक सतर्क रहें और वनविभाग को सहयोग करें।

शांति और व्यवस्था बनाये रखने में करें सहयोग

गुंडरवाही के ग्रामीण बाजू तेलंग का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल गलत जानकारी के आधार पर पर्यटक गांव में आकर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। इससे गांव के नागरिकों को परेशानी हो रही है। उक्त जानकारी की प्रत्यक्ष जांच की जा चुकी है और इसमें कोई तथ्य नहीं मिला। इसलिए अफवाहों पर विश्वास न करें तथा गांव की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम