रत्नागिरी के गणपतिपुले बीच पर बड़ा हादसा! लहरों की चपेट में आने से छत्रपति संभाजीनगर के 5 पर्यटक डूबे

Ratnagiri Beach Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी स्थित गणपतिपुले बीच पर समुद्र में छत्रपति संभाजीनगर के पांच पर्यटक डूब गए है। राहत कार्य जारी है। तीन को सुरक्षित बचाया गया।
Ratnagiri Ganpatipule Beach Accident
रत्नागिरी के गणपतिपुले बीच पर छत्रपति संभाजीनगर के 5 पर्यटक डूबे, बचाव कार्य में जुटी टीम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Ratnagiri Ganpatipule Beach Accident: महाराष्ट्र के कोंकण इलाके के रत्नागिरी जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां समुद्र में पांच लोगों के डूबने की खबर सामने आई है। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि पर्यटक समुद्र के हालात और लहरों की तेजी का सही अंदाजा नहीं लगा पाए। शुरुआती जानकारी के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर के 19 लोगों के ग्रुप में शामिल पांच पर्यटक गणपतिपुले बीच पर डूब गए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के तुरंत बाद किनारे पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को बचाने की कोशिश की गई। डूब रहे 8 लोगों में से तीन को बचा लिया गया, जबकि 5 अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस घटना से गणपतिपुले इलाके में हड़कंप मच गया है।

लापता लोगों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। खबरों के मुताबिक, 5 पर्यटक इसलिए डूब गए क्योंकि वे पानी की गति, लहरों की तेजी और समुद्र की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाए।

लापता पांच पर्यटकों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल सक्रिय रूप से उनकी तलाश कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, लाइफगार्ड और ग्रामीण लापता लोगों को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही रत्नागिरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

छत्रपति संभाजीनगर से गया था 19 पर्यटकों का समूह

मिली जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर जिले के 19 लोगों का ग्रुप रत्नागिरी जिले के गणपतिपुले बीच पर घूमने गया था। समुद्र में नहाते समय पर्यटकों लहरों की तेजी का अंदाजा नहीं था। इस दौरान समुद्र की तेज लहरें आई और पर्यटकों को संतुलन बिगड़ गया, लहरें 8 पर्यटकों को अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को डूबते देखा तो मदद के लिए दौड‍़ पड़े। उन्होंने डूब रहे लोगों में से 3 को बचा लिया, हालांकि पांच पयर्टक समुद्र की तेज लहरों में लापता हो गए। घटना स्थल पर गाेताखोरों व रेस्क्यू टीमें तैनात है। बचाव कार्य अब भी जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com