Dhule Unity Circle Gun Shop Accident ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
धुले

बंदूक साफ करते समय हादसा, धुले में गन हाउस से चली गोली; एक महिला घायल

Dhule Accidental Firing Incident: धुले के यूनिटी सर्कल इलाके में गन हाउस में बंदूक साफ करते समय चली गोली एक महिला को लग गई। घटना में महिला घायल हुई, पुलिस ने गन शॉप सील कर मामला दर्ज किया।

अंकिता पटेल

Dhule Unity Circle Gun Shop Accident: धुले शहर के व्यस्ततम यूनिटी सर्कल इलाके में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गन हाउस से निकली गोली एक महिला को लग गई। बंदूक साफ करते समय हुई इस लापरवाही ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित गन शॉप को सील कर दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना शाम करीब पांच बजे की है। यूनिटी सर्कल के पास झोपड़पट्टी इलाके में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर पानी पी रही थी।

अचानक तेज आवाज के साथ एक गोली आई और महिला की कलाई की छूते हुए निकल गई। इससे महिला मामूली रूप से घायल हो गई, गोली आगे जाकर एक झोपड़ी की टीन की दीवार से जा लगी।

अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए, घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसपी ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का जिम्मा संभाला। पुलिस ने आसपास के इलाके की छतों और घरों की तलाशी ली।

जांच में पता चला कि गोली यूनिटी सर्कल स्थित एक बंदूक की दुकान की ओर से चली थी। पूछताछ में सामने आया कि गोली उसी दिशा में स्थित 'मन लाइसेंस' की दुकान से चली थी, दुकानदार जुबेर महमूद पठान बंदूक साफ कर रहा था।

इसी दौरान अनजाने में उससे गोली चल गई। यह गोली सीधे झोपडपट्टी इलाके में जा लगी। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए गन शॉप को तुरंत सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप