शेयरिंग ऑटो में महिला से छेड़छाड़  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में शेयरिंग ऑटो में महिला से अश्लील हरकत, आरोपी पुलिस के हवाले

Woman Harassment In Sharing Auto: संभाजीनगर में शेयरिंग ऑटो से घर लौट रही महिला से सहयात्री द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप है। महिला के शोर मचाने पर चालक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में शेयरिंग ऑटो से घर लौट रही 30 वर्षीय महिला के साथ सहयात्री द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की पीठ पर हाथ फेरते हुए आपत्तिजनक स्पर्श किया। महिला के विरोध करने के बावजूद उसने दोबारा हरकत की। इससे घबराई महिला ने शोर मचा दिया।

आवाज सुनकर चालक ने ऑटो रोक दिया और नागरिकों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना 25 अगस्त को दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला न्यायालय के सामने हुई। आरोपी की पहचान सुनील तुलसीराम लोखंडे, निवासी बिजली नगर, उस्मानपुरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वेदांतनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ा

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला भावसिंगपुरा क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है और पुणे की एक कंपनी में कार्यरत है। फिलहाल वह घर से ही काम कर रही है।

मंगलवार दोपहर वह चिकित्सक से परामर्श लेने क्रांति चौक स्थित अस्पताल गई थी। वहां से घर लौटने के लिए उसने शेयरिंग ऑटो लिया। ऑटो बाबा पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। जिला न्यायालय के सामने उसके बगल में बैठे आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

जिला न्यायालय के सामने घटना

महिला के शोर मचाने पर चालक ने ऑटो रोककर आरोपी को नीचे उतारा। मौके पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। महिला ने अपने पति को भी घटनास्थल पर बुलाया।

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक फौजदार गुजर कर रहे हैं।

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?