Nagpur Violence: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड कौन? पुलिस ने किया खुलासा, बताया- पहले जमा की 500 लोगों की भीड़, फिर...!

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को भड़की हिंसा के पीछे कौन था इसका पता पुलिस ने लगा लिया है। नागपुर पुलिस ने आरोपी का खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कैसे इतने तादात में लोग जमा हुए।
सोमवार को ही दिन के समय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी गेट के पास छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतले को फूंका।
नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को भड़की हिंसा में अब मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा हो गया। नागपुर की पुलिस लगातार इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही थी। अब पुलिस ने दावा किया है कि नागपुर में हिंसा को भड़काने वाला मास्टरमाइंड फहीम खान है। पुलिस ने दावा किया है कि फहीम खान ने लोगों को भड़काया है लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा किया। पुलिस ने फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट के सामने कल पेश किया था।

कोर्ट ने फहीम खान को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि फहीम खान ने नागपुर में करीब 500 लोगों को पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा किया था और भीड़ का भड़काया था। नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी एफआईआर में इस बात का खुलासा हुआ है। इस एफआईआर के अनुसार, इस भीड़ ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसूलकी और छेड़खानी करने की कोशिश भी की।

सोमवार को ही दिन के समय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी गेट के पास छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतले को फूंका। इसके बाद शाम के समय यह घटना हुई।

हिंसा फैलाने के लिए फहीम ने जुटाई भीड़

माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम खान के इशारों पर पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा हुई। इस भारी भीड़ ने कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठियां जैसे खतरनाक हथियारों के साथ क्षेत्र में आतंक पैदा करने की कोशिश की और लोगों में डर पैदा किया। बताया जा रहा है कि यह डर धार्मिक दुश्मनी बढ़ाने के इरादे से सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम करने की कोशिश कर रहा था। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

महिला पुलिसकर्मियों से की बदसूलकी

नागपुर हिंसा को लेकर गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से पता चलता है कि घटना के दौरान एक आरोपी ने आरसीपी दस्ते की एक ऑन ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारी की वर्दी और शरीर को अनुचित तरीके से छुआ। आरोपी ने कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील इशारे भी किए और बदसलूकी भी की। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com