Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

Indian Railway: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब यात्रियों को खाने के कम विकल्प मिलेंगे। IRCTC ने तीन रूट पर नया मेन्यू लागू करने का ट्रायल शुरू किया है। जानिए नाश्ते, लंच और डिनर में क्या बदला।
Indian Railway Reduced Food Menu Vande Bharat Sleeper Train.jpg
ट्रेन में खाना खाते समय की फोटो।सोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • IRCTC ने मुंबई-बेंगलुरु समेत तीन वंदे भारत स्लीपर रूट पर ट्रायल शुरू किया।

  • नाश्ते में इडली-वड़ा, पोहा और उपमा के तीन विकल्प मिलेंगे।

  • खाने की ट्रे का वजन 700-750 ग्राम से घटकर 450-500 ग्राम हुआ।

Vande Bharat Train Food Menu Reduced: लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा में यात्रियों को खाने का इंतजार रहता है, लेकिन कई बार ट्रेन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर शिकायतें सामने आती हैं। अब भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में खाने के विकल्पों की संख्या कम की जा रही है। नवंबर 2026 की शुरुआत से तीन वंदे भारत स्लीपर रूट पर इस व्यवस्था का ट्रायल किया जा रहा है। इसका मकसद कम व्यंजन परोसकर भोजन की गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता को बेहतर बनाना है।

इन तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में शुरू हुआ ट्रायल

IRCTC फिलहाल तीन रूट पर सीमित मेन्यू की व्यवस्था का परीक्षण कर रहा है। इनमें शामिल हैं:

  • मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर

  • हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर

  • नई दिल्ली-वाराणसी जंक्शन वंदे भारत स्लीपर

इस प्रयोग के दौरान यात्रियों से खाने को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसके आधार पर फैसला होगा कि इस व्यवस्था को दूसरी लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया जाए या नहीं। खास बात यह है कि नई व्यवस्था में भोजन तैयार करने के लिए पारंपरिक रेलवे खानपान व्यवस्था के बजाय क्लाउड किचन की मदद ली जा रही है।

Indian Railway Reduced Food Menu Vande Bharat Sleeper Train.jpg
प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

नाश्ते से लेकर डिनर तक बदला खाने का मेन्यू

मुंबई-बेंगलुरु रूट पर यात्रियों को नाश्ते में तीन विकल्प दिए जा रहे हैं। इनमें इडली-वड़ा के साथ सांभर और चटनी, पोहा और उपमा शामिल हैं। वहीं, लंच और डिनर में यात्रियों को रोटी, चावल, दाल और एक मुख्य व्यंजन दिया जाएगा। इसमें शाकाहारी और चिकन का विकल्प उपलब्ध है।

पहले के मेन्यू में शामिल कई चीजों को हटा दिया गया है। नाश्ते से सूप, ऑमलेट, सैंडविच, छाछ और चॉकलेट जैसे आइटम हटाए गए हैं। वहीं, दोपहर और रात के खाने से सूखी सब्जियां, दही, सलाद, अचार और मिठाई जैसे विकल्प कम किए गए हैं।

खाने की ट्रे का वजन भी हुआ कम

मेन्यू छोटा करने के साथ भोजन की कुल मात्रा के वजन में भी बदलाव किया गया है। पहले एक मील का वजन करीब 700 से 750 ग्राम होता था, जिसे घटाकर अब लगभग 450 से 500 ग्राम कर दिया गया है। हालांकि, IRCTC अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग व्यंजनों की व्यक्तिगत सर्विंग का आकार पहले जैसा ही रखा गया है।

Indian Railway Reduced Food Menu Vande Bharat Sleeper Train.jpg
पहले मुसलमानों का कलमा पढ़ते थे, अब कृष्ण राम सीता को पढ़ेंगे, पाकिस्तान में हिंदू धर्म कैसे पढ़ाया जाता है?

खाने की शिकायतें कम करना है IRCTC का मकसद

रेलवे को लंबे समय से ट्रेनों में ठंडा, बासी और खराब गुणवत्ता वाला खाना मिलने की शिकायतें मिलती रही हैं। कुछ मामलों में भोजन में कीड़े मिलने की शिकायतों ने भी खानपान व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि सीमित जगह, कर्मचारियों और समय में ज्यादा व्यंजन तैयार करना मुश्किल होता है। ऐसे में कम विकल्प रखने से भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर बेहतर निगरानी की जा सकेगी।

IRCTC के वेस्ट जोन के ग्रुप जनरल मैनेजर के मुताबिक, क्लाउड किचन से भोजन की आपूर्ति शुरू होने के बाद शिकायतों में करीब 10 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो रेलवे अन्य प्रीमियम और लंबी दूरी की ट्रेनों में भी सीमित मेन्यू की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर सकता है।

Indian Railway Reduced Food Menu Vande Bharat Sleeper Train.jpg
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी पर क्या बोले पाकिस्तानी? सुनकर आएगी हंसी