Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Weather Today Cold Wave Alert: राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर शुरू हो गई है। यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी।
aaj ka mausam snowfall
आज का मौसमसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर, दोनों राज्यों के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

  • श्रीनगर में -1.6°C, पहलगाम में -4.6°C और गंगोत्री में -11°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

  • यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Weather Update Today: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में स्पष्ट दिखने लगा है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर शुरू हो गई है और दोनों राज्यों के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। इस बीच पहाड़ी राज्यों में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

उत्तराखंड में लुढ़का पारा

पहलगाम में पारा -4.6 डिग्री तक लुढ़क गया है। उत्तराखंड में बुधवार सुबह गंगोत्री में तापमान -11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य में दो दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश मौसम: चंबा में 4.8 डिग्री, सोलन में 4.2 डिग्री और शिमला में 11.5 डिग्री तापमान रहा। मैदानी इलाकों मंडी की बल्ह घाटी, सुंदरनगर, बिलासपुर, सुजानपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई।

aaj ka mausam snowfall
Maharashtra Weather Today: मुंबई में 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, नागपुर में ठंड और खराब AQI की चिंता

बारिश थमने के बाद ठंड लौटी

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर में हल्की शीतलहर चली। बाडमेर में दिन का पारा 31 डिग्री से ऊपर रहा। मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद ठंड लौटी है। भोपाल, इदौर और ग्वालियर में सर्दी बढ़ी है।

उत्तर प्रदेश और पंजाब मौसम: यूपी के हरदोई में 9.5 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 9.8 डिग्री तापमान रहा, जबकि 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा. अगले एक हफ्ते में यहां पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।

छत्तीसगढ़ मौसम और झारखंड: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड में 14 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम 30.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अगले 48 घंटों में पारा 2 से 4 डिग्री गिर सकता है। झारखंड के रांची में तापमान 15 डिग्री है और अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।