हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा

Mangal Prabhat Lodha News: मालवणी में अवैध निर्माण से हिंदू महिला का घर बंद होने के मामले में मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
malvani illegal construction ragini chaurasiya mangal prabhat lodha
Mangal Prabhat Lodha (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Politics News : मुंबई के मालवणी इलाके में एक हिंदू महिला के घर का दरवाजा बंद कर अवैध निर्माण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अब्बासिया कंपाउंड निवासी रागिनी रामशंकर चौरसिया के घर से सटे शौकत हुसैन आबिद हुसैन सैयद ने अनधिकृत निर्माण के कारण उनके घर का दरवाजा बंद हो गया था।

स्थानीय हिंदू संगठनों के विरोध को नजरअंदाज करते हुए आरोपी इसे अधिकृत निर्माण बताते रहे, लेकिन पुलिस जांच में यह निर्माण अवैध पाया गया। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मंगलवार को पीड़ित महिला से मुलाकात की और बाद में कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा।

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को शरण

मालवणी पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि स्थानीय पार्षद और विधायक के आशीर्वाद से ही अवैध निर्माणों को बढ़ावा मिल रहा है और दबाव बनाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को शरण दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के अवैध निर्माण देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और इनके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राज्य का गृह विभाग प्रभावी ढंग से काम कर रहा है।

अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई

स्थानीय विधायक असलम शेख के पार्षद पुत्र इस्लाम शेख ने अब्बासिया कंपाउंड में बिना किसी अनुमति के 6x12 फुट के सीमेंट-ईंट निर्माण का उद्घाटन किया था, जिसे अब 14 फुट की ऊंचाई तक बढ़ा दिया गया है। नगर पालिका ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस ने आपराधिक कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com