छत्रपति संभाजीनगर बच्ची गायब  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

Chhatrapati Sambhajinagar: नानी की नजर हटी, तीन साल की बच्ची गायब; अजनबी के साथ मिली तो भागा शख्स

Missing Girl Found Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर की शहागंज सब्जी मंडी से गायब हुई 3 साल की बच्ची 2 घंटे बाद गांधी प्रतिमा के पास एक अजनबी के साथ मिली।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Missing Child: छत्रपति संभाजीनगर जिले के शहागंज की सब्जी मंडी में नानी की नजरों से ओझल हुई तीन साल की बोल न पाने वाली बच्ची करीब दो घंटे बाद गांधी प्रतिमा के पास एक अजनबी व्यक्ति के साथ मिली। बच्ची को देखते ही नानी उसकी ओर दौड़ीं।

नानी को अपनी ओर आते देख बच्ची के साथ मौजूद व्यक्ति वहां से भाग निकला। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन वह शहागंज मंडी से गांधी प्रतिमा तक कैसे पहुंची और उसके साथ मौजूद व्यक्ति कौन था, यह सवाल अब भी अनसुलझा है।

सब्जी मंडी से लापता हुई बच्ची

घटना 22 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच से साढ़े सात बजे के बीच की है। मिसारवाड़ी निवासी जमिला शेख मुकिम (42) शहागंज सब्जी मंडी में सब्जी बेचती हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह हाथगाड़ी पर सब्जी बेच रही थीं। उनके साथ उनकी तीन वर्षीय नातिन जुनेरा शहबाज पठान भी थी।

नजर पड़ी तो बच्ची गायब थी

कुछ देर बाद जमीला का ध्यान नातिन की ओर गया तो वह हाथगाड़ी के पास दिखाई नहीं दी। उन्होंने तुरंत मंडी और आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उनके पति भी वहां पहुंच गए। दोनों ने मिलकर मंडी, आसपास की गलियों और नजदीकी स्थानों पर बच्ची को तलाशा।

राहगीरों और दुकानदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो जमिला को आशंका हुई कि कोई व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया है। इसके बाद वह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए निकल पड़ीं।

गांधी प्रतिमा के पास दिखी बच्ची

शाम करीब साढ़े सात बजे गांधी प्रतिमा के पास से गुजरते समय जमीला की नजर जुनेरा पर पड़ी। बच्ची को एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देखते ही उन्होंने उसकी ओर दौड़ लगा दी। नानी को अपनी ओर आते देखकर वह व्यक्ति मौके से भाग गया। जमिला ने बच्ची को अपने पास ले लि

बच्ची सुरक्षित, लेकिन सवाल कायम

जुनेरा के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि, नानी की नजर से ओझल होने के बाद बच्ची गांधी प्रतिमा तक कैसे पहुंची और उसके साथ मौजूद व्यक्ति कौन था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में सिटी चौक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बच्ची के साथ मौजूद व्यक्ति की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस हवलदार नागोराव घुगे मामले की जांच कर रहे हैं।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण