अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई के लिए पहुंची छत्रपति संभाजीनगर मनपा की टीम फोटो नवभारत
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में 110 एकड़ में फैले 1350 अवैध प्लॉट जमींदोज, मनपा के एक्शन से भू-माफिया में हड़कंप

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Plotting: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने 110 एकड़ में बने 1350 अवैध प्लॉट ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में खलबली मच गई है।

शफीउल्ला हुसैनी, आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Plotting Bulldozer Action: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ महानगरपालिका ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। हनुमान टेकडी के पीछे पहाडसिंगपुरा क्षेत्र में करीब 100 से 110 एकड़ जमीन पर विकसित किए गए लगभग 1350 प्लॉटों को मनपा के अतिक्रमण विभाग ने ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।

100 से 110 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए गए थे प्लॉट

बताया गया कि हनुमान टेकडी के पीछे पहाडसिंगपुरा परिसर में बड़े भूखंड को छोटे-छोटे प्लॉटों में विभाजित कर विकसित किया गया था। करीब 100 से 110 एकड़ क्षेत्र में लगभग 1350 प्लॉट तैयार किए गए थे। मनपा प्रशासन की ओर से अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन प्लॉटों को ध्वस्त किया गया।

किन-किन जमीनों और नामों पर हुई कार्रवाई?

  • गट नंबर 40: रामनाथ किसन शेलेके

  • गट नंबर 40/1: सोनू पटेल

  • गट नंबर 42: हाश्मी क्रिएटर्स

  • गट नंबर 42/3: नरूल हुसैन

  • गट नंबर 45: आत्माराम डोबले

  • गट नंबर 45/1: सादात खान

  • गट नंबर 49: आसिफ शेख

  • गट नंबर 233: कल्पतरू शिक्षण संस्था

  • गट नंबर 237: सफर खान हुसैन

छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अतिक्रमण विभाग के सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले ने बताया कि इन क्षेत्र में विभिन्न गट नंबरों की जमीन पर बड़े पैमाने पर प्लॉट विकसित किए गए थे।

आयुक्त के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे के मार्गदर्शन में तथा सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के नेतृत्व में की गई। अतिक्रमण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित किए गए प्लॉटों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मनपा के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों में खलबली मच गई है। प्रशासन की ओर से शहर में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रखने के संकेत दिए गए हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी जमीन पर प्लॉट खरीदने से पहले उसके दस्तावेज, भूमि का उपयोग और संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी की जांच जरूर करें।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव