October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

October Bank Holidays: शनिवार से लेकर बुधवार तक देश के कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। RBI ने छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इन राज्यों में बैंक क्यों बंद रहेंगे?
Bank Closed Image
SBI बैंक बंद और गेट के बाहर खड़े लोगों की फोटो। सोर्स: यह फोटो AI से तैयार किया गया है।
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 17 से 21 अक्टूबर तक अलग-अलग राज्यों में बैंक रहेंगे बंद।

  • 18 अक्टूबर को रविवार के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी।

  • महासप्तमी, महानवमी और दशहरा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद।

  • बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देखें।

October Bank Closed News:अगर आप सभी को बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे 16 अक्टूबर यानी कल तक अवश्य पूरा कर लें। क्योंकि अगले 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आप बिना छुट्टियों की सूची देखें बैंक के लिए निकले तो आपका समय और पैसे का दोनों का नुकसान हो सकता है। 

RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के सालाना अवकाश कैंलेडर के अनुसार 17 अक्टबूर से अगले 5 दिन भारत के अगल-अगल राज्यों में त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि बैंक हर राज्य में बंद नहीं रहेंगे। इसलिए यदि आपको बैंक में कोई काम है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 

कितने दिन Bank Closed रहेंगे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सालाना अवकाश कैलेंडर अनुसार 17 से लेकर 21 अक्टूबर तक भारत के अगल-अगल राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आप बैंक से संबंधित कोई काम कराना चाहते हैं तो आपको 5 दिन का इंतजार करना होगा। 

17 अक्टूबर को Bank Holiday क्यों रहेगा?

RBI के कैलेंडर के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को महासप्तमी है, यानी नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी शहरों और राज्यों में इस दौरान बैंक खुले रहेंगे। 

18 अक्टूबर को बैंक क्यों बंद रहेगा? 

18 अक्टूबर को रविवार का दिन पड़ रहा है। इसके कारण पूरे देश में सरकारी या प्राइवेट सभी प्रकार के बैंक बंद रहेंगे। 

19 अक्टूबर को Bank Closed क्यों रहेंगे?

RBI कैलेंडर के अनुसार 19 अक्टूबर को महानवमी यानी नवरात्रि का 9वां दिन और आयुध पूजा के कारण अगरतला, इंफाल, आईजॉल, कोलकाता, ईटानगर, गुवाहटी, कोहिमा, पटना, चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में बैंक रहेंगे।

Bank Closed Image
भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

20 और 21 अक्टूबर को Bank Closed क्यों रहेगा?

20 और 21 अक्टूबर को देशभर में दशहरा और विजयदशमी हैं, जिसके कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान आईजॉल, अहमदाबाद, अगरतला, कानपुर, ईटानगर, कोलकाता, कोच्ची, कोहिमा, गंगकोट, गुवाही, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, नई दिल्ली, पणजी, नागपुर, पटना, भोपाल, मुंबई, भुवनेश्वर, रायपुर, रांची, लखनऊ, श्रीनगर, विजयवाड़ा, शिमला, शिलांग और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे। 

Navbharat Live
navbharatlive.com