मध्य रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

नागपुर मंडल में मध्य रेलवे का सघन टिकट चेकिंग अभियान, 22 ट्रेनों में 1,128 यात्री पकड़े, 10 लाख का जुर्माना

Nagpur Railway Division: मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने 22 ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर 1,128 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। नियमों के उल्लंघन पर करीब ₹10 लाख का जुर्माना वसूला गया।

रूपम सिंह

Nagpur Railway Division Ticket Checking Drive: बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने 25 जून को विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 22 ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिसमें बिना वैध टिकट या नियमों का उल्लंघन कर यात्रा करने वाले 1,128 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष अभियान के दौरान यात्रियों से 9 लाख 91 हजार 968 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य रेलवे के राजस्व की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था।

92 अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी

इस अभियान में कुल 92 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इनमें 80 टिकट जांचकर्मी (टीटीई), 7 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और 5 वाणिज्य निरीक्षक शामिल थे। संयुक्त रूप से टीमों ने विभिन्न ट्रेनों में टिकटों की गहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें:-

जांच अभियान के आंकड़े

अभियान के दौरान प्रत्येक टिकट जांचकर्मी ने औसतन 14.10 मामले दर्ज किए। वहीं प्रति जांचकर्मी औसतन 12,399.60 रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने इसे अभियान की प्रभावी सफलता बताया।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या अधिकृत यात्रा पास के साथ ही यात्रा करें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा और अनियमितता पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष टिकट जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव