जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

Jawaharlal Nehru Afraid of Which Animal: पंडित जवाहरलाल नेहरू जेल में बंद के दौरान किस जानवर से डरते थे? जेल में पंडित नेहरू का सामना किन जानवरों से होता था? आइए जानते हैं।
Jawaharlal Nehru
पंडित नेहरू और महात्मा गांधी।सोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पंडित नेहरू को साल 1931 में गिरफ्तार किया गया था।

  • जवाहरलाल नेहरू मुंबई में महात्मा गांधी से मिलने जा रहे थे।

  • इरादतगंज रेलवे स्टेशन पर अंग्रेज सरकार की पुलिस ने पकड़ा था।

Jawaharlal Nehru Birthday: आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती है। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को अब प्रयागराज ( तब के इलाहाबाद) में हुआ था। पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं था। बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से मशहूर पंडित नेहरू जेल में रहने के दौरान जानवरों के साथ समय बिताना पसंद करते थे। जेल की मुश्किल जिंदगी के बीच जानवर उनके लिए सुकून और मनोरंजन का जरिया बनते थे।

जेल में गिलहरियों को देखना था पसंद

वरिष्ठ पत्रकार फ्रैंक मोरेस ने जवाहरलाल नेहरू की जीवनी में उनके जेल जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों का जिक्र किया है। मोरेस के मुताबिक, जेल में नेहरू का पसंदीदा शगल गिलहरियों की अठखेलियां देखना था। वह काफी समय तक इन छोटे जानवरों को खेलते और उछल-कूद करते हुए निहारते रहते थे।

नेहरू का जानवरों के प्रति लगाव सिर्फ गिलहरियों तक सीमित नहीं था। फ्रैंक मोरेस के अनुसार, देहरादून जेल में उन्होंने दो कुत्तों को अपना लिया था। बाद में जब उन कुत्तों के बच्चे हुए तो नेहरू ने उनकी भी देखभाल शुरू कर दी। जेल की चारदीवारी के भीतर भी वह इन जानवरों के साथ अपना समय बिताते थे।

Jawaharlal Nehru
14 नवंबर का इतिहास : क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, जानें चाचा नेहरू से जुड़ी कहानी

सांप, बिच्छू और कनखजूरों से भी होता था सामना

जेल में नेहरू की कोठरी में कई बार सांप, बिच्छू और कनखजूरे भी आ जाते थे। हालांकि, इन जीवों के प्रति उनका रवैया गिलहरियों और कुत्तों जैसा नहीं था। वरिष्ठ पत्रकार फ्रैंक मोरेस पीएम नेहरू की जीवनी में लिखते हैं, “कनखजूरों से नेहरू को विशेष परेशानी होती थी।”

एक रात उन्हें अपने पैरों पर कुछ रेंगता हुआ महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत टॉर्च जलाई तो देखा कि एक कनखजूरा उनके पैर पर चल रहा था। यह देखते ही नेहरू घबराकर बिस्तर से नीचे कूद गए। नेहरू इस घटना के समय कोलकाता के अलीपुर जेल में बंद थे।

Jawaharlal Nehru
Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज से नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

कब गिरफ्तार हुए थे जवाहरलाल नेहरू?

26 दिसंबर 1931 को महात्मा गांधी से मिलने बंबई जाते समय नेहरू को इलाहाबाद के पास इरादतगंज रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर शहर छोड़ने के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप था। उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी।

Jawaharlal Nehru
अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण