रडार वाहन (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर में सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा 9% घटा, RTO के प्रयासों को मिली सफलता

Road Safety Campaign : चंद्रपुर जिले में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े में इस वर्ष 9 % की कमी दर्ज की गई है। परिवहन विभाग ने 5 फ्लाइंग स्क्वॉड के माध्यम से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर जिले में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े में इस वर्ष 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

  • 31 मार्च 2025 तक जिले में दोपहिया वाहनों और कारों की कुल संख्या 6,87,507 थी, जो अब और बढ़ गई है।

  • जिले में 11 ब्लैक स्पॉट होने के बावजूद हादसों में मौतों का प्रमाण कम करने में RTO को सफलता मिली है।

Chandrapur Road Accident Deaths Reduction: चंद्रपुर जिले में बढ़ती वाहनों की संख्या और इस अनुपात में अपर्याप्त होती सडकों के बीच भी किये गए प्रयासों को सफलता मिलती दिखाई दे रही है। इस वर्ष हादसों में होनेवाली मौतों का आंकडा कम हुआ है। इसे 9 प्रतिशत तक कम किये जाने की जानकारी उपप्रादेशिक परिवहन विभाग ने दी है।

चंद्रपुर आरटीओ (MH-34) के उपलब्ध आधिकारिक सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक दोपहिया वाहनों और कारों की कुल संख्या 6,87,507 थी। जो अब काफी बढ़ गई है। वहीं जिले में 11 ब्लैक स्पॉट है। ऐसे में हादसों का प्रमाण भी अत्यधिक रहा है।

रडार तथा इंटरसेप्टर वाहनों का अच्छा प्रयोग

इसमें होनेवाली मौतों का प्रमाण कम करने को लेकर उपप्रादेशिक परिवहन विभाग ने समुचित प्रयास किये। इसके लिए सरकार से प्राप्त रडार वाहन तथा इंटरसेप्टर वाहनों का अच्छा प्रयोग किया गया। साथ ही आरटीओ के नेतृत्व में समय समय पर विविध उपाय योजनाओं को साकार कर यह उपलब्धि हासिल किये जाने क जानकारी उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी रावसाहेब रगड़े ने दी।

जनसहयोग बिना प्रयास अधूरेः रगडे

दुर्घटनात्मक मौतों में कमी आना हमारे लिए संतोष की बात है। हमने इसके लिए बहुत प्रकार के कार्य किये है। जो अभी भी चल रहे है। जुलाई से रडार वाहन की मदद मिली है। हमने तालुका टू तालुका 5 फ्लाईंग स्कॉड बनाए है। और भी कई गतिविधियों के चलते यह सफलता मिली है। परंतु लोगों के सहयोग के बिना यह प्रयास अधूरे रहेंगे।

हर बुधवार को रिनिवल सेशन्स और अभियान

इसके अलावा आरटीओ के मार्गदर्शन में हर बुधवार को लाससेंस रिनिवल सेशन्स, सडक सुरक्षा पर जागरुकता, सीट बेल्ट व ट्रीपल सीट आदि पर कार्रवाई आदि लगातार मुहिम की तरह चलाए जा रहे है। 5 नवंबर तक इंटर सेप्टर से मुहिम चलाई जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी नजर आ रहे है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस