चंद्रपुर तेंदुए का हमला  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

8 साल के बच्चे को उठाकर झाड़ियों में ले गया तेंदुआ, बूरी तरह घायल बालक बल्लारपुर के अस्पताल में भर्ती

Leopard Attacks 8-Year-Old Boy: चंद्रपुर के बल्लारपुर में चूना भट्टी के पास माता महाकाली मंदिर जा रहे 8 वर्षीय कार्तिक जाधव पर तेंदुए ने हमला कर दिया। करीब दो घंटे बाद बच्चा झाड़ियों में घायल मिला।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • चंद्रपुर के बल्लारपुर में चूना भट्टी के पास पैदल माता महाकाली मंदिर जा रहे कार्तिक जाधव पर तेंदुए ने अचानक हमला किया।

  • शनिवार रात करीब 10.30 बजे बॉटनिकल गार्डन की दीवार के पास तेंदुए ने बच्चे को उठाकर झाड़ियों की ओर ले गया।

  • वन विभाग, पुलिस और स्थानीय युवाओं ने तलाश अभियान चलाया। करीब दो घंटे बाद बच्चा झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला।

Chandrapur Forest Department: चंद्रपुर के माता महाकाली मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे आठ वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे उठा लिया। बल्लारपुर की चूना भट्टी के पास शनिवार रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग, पुलिस और स्थानीय युवाओं ने अंधेरे में तलाश अभियान चलाया। करीब दो घंटे बाद बच्चा सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोशी और घायल अवस्था में मिला। उसे तत्काल चंद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल बच्चे की पहचान कार्तिक संजय जाधव के रूप में हुई है। वह बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल के पीछे स्थित शांतिनगर का निवासी है। बताया गया कि वह करीब दो महीने पहले ही हैदराबाद से अपनी मौसी के घर बल्लारपुर आया था। परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, रात करीब 10.15 बजे कार्तिक नौ-दस लोगों के समूह के साथ पैदल माता महाकाली के दर्शन के लिए निकला था।

अचानक मारा झपट्टा

समूह चूना भट्टी यात्री शेड से कुछ आगे पहुंचा ही था कि बॉटनिकल गार्डन की दीवार पर बैठे तेंदुए ने अचानक झपट्टा मारकर कार्तिक को उठा लिया। घटना से घबराए लोगों ने शोर मचाया। कुछ लोग भयभीत होकर पीछे हट गए, जबकि कुछ साहसी युवाओं ने टॉर्च की मदद से अंधेरे में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बॉटनिकल गार्डन के भीतर और फरीद बाबा दरगाह के पीछे के इलाके में तलाश अभियान चलाया गया।

दो घंटे बाद तालियां बजाकर मांगी मदद

बताया गया कि करीब दो घंटे बाद होश आने पर कार्तिक ने तालियां बजाकर मदद मांगी। तालियों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति झाड़ियों की ओर पहुंचा, जहां कार्तिक दिखाई दिया। उसे तत्काल वाहन से चंद्रपुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें

तेंदुए के हमले में कार्तिक की गर्दन के दोनों ओर दांतों के घाव हुए, जबकि सिर पर भी गहरी चोट आई। रात करीब 1.30 बजे उसकी गर्दन और सिर के घावों पर टांके लगाए गए तथा तत्काल सीटी स्कैन किया गया। इसके बाद तड़के करीब 2.30 बजे उसे डॉ. मेहरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी