टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

Tiger Shroff Car Firing: टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू में गोलीबारी के बाद पुलिस जांच तेज हुई। अभिजीत दीपके ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए।
Abhijeet Dipke on Tiger Shroff Firing
टाइगर श्रॉफ, अभिजीत दीपक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई

  • अभिजीत दीपके ने पुलिस से वास्तविक अपराधियों पर ध्यान देने की मांग की

  • मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 15 टीमें गठित कीं

Abhijeet Dipke on Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना की घटना ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। दीपके ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को छात्रों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वास्तविक अपराधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छात्रों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को असली अपराधियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस की प्राथमिकताएं गलत होने पर ऐसी स्थितियां पैदा होती हैं।

टाइगर श्रॉफ पर किसने चलवाई गोलियां

टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर हमला किया। हमलावरो ने टाइगर की कार को निशाना बनाते हुए चार से पांच राउंड फायरिंग की। हालांकि इस घटना में अभिनेता सुरक्षिच बच गए और उनके हल्की चोट आई। लेकिन उनके ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधू ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हमलावरों की ओर से धमकी भी दी गई कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बात नहीं मानने वालों और सलमान खान के साथ काम करने वालों को निशाना बनाया जा सकता है।

Abhijeet Dipke on Tiger Shroff Firing
CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी, दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की; दिपके ने क्या कहा?

हमलावरों की तलाश में जुटीं मुंबई पुलिस 

गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 15 टीमें गठित की हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि हमलावरों और वारदात में इस्तेमाल बाइक की पहचान की जा सके। इसके अलावा, कई स्थानों पर नाकेबंदी की गई है और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और उस समय सड़क से गुजर रहे ऑटो रिक्शा चालक केवल चौहान घायल हुए हैं। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता की कार पर गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है।

टाइगर से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर शाम टाइगर श्रॉफ से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रॉफ परिवार को भरोसा दिलाया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। एकनाथ शिंदे के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार रात टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात की और उनका हाल जाना। उन्होंने अभिनेता को हरसंभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया।  

Abhijeet Dipke on Tiger Shroff Firing
टाइगर श्रॉफ पर जुहू में जानलेवा हमला, चश्मदीद सलमा ने बताया उस रात क्या हुआ

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हमले के तार

पुलिस के मुताबिक, अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत का निवासी है। उसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख शूटर और विदेशी मॉड्यूल संभालने वाला व्यक्ति बताया गया है। वह लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का करीबी सहयोगी भी बताया जाता है।

वहीं, हरमन संधू के बारे में कहा गया है कि वह लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ है। आरोप है कि वह गिरोह के शूटरों को उनके निशाने से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है। हालांकि, गोलीबारी के मामले में सभी आरोपों और दावों की जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com