नासिक में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

Leopard Rescue In Nashik: नासिक के येवला तहसील के अंदरसुल शिवार में खेत के कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला। अब उसकी स्वास्थ्य जांच होगी।
Nashik Yeola Leopard Rescue From Well In Andarsul Shivar
तेंदुआ(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अंदरसुल शिवार में बद्रीनाथ जाधव के खेत के कुएं में गिरा तेंदुआ।

  • वन विभाग ने करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित निकाला।

  • स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी है।

Leopard Rescue From Well In Yeola: नासिक जिले में येवला चांदवड तहसील के अंदरसुल शिवार में एक खेत की कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने अथक प्रयासों के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर नया जीवनदान दिया है।

रविवार 11 अक्टूबर दोपहर के समय अंदरसुल शिवार निवासी बद्रीनाथ जाधव के खेत के कुएं में एक तेंदुआ गिरने की बात सामने आई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम

अंदरसुल शिवार में खेत के कुएं में तेंदुए के गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी में जुट गई।

वनरक्षक वी. बी. बलसाने के नेतृत्व में अन्य वन अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले कुएं में फंसे तेंदुए की स्थिति का जायजा लिया और उसे बाहर निकालने के लिए आवश्यक व्यवस्था की।

वन विभाग के कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू की योजना बनाई, ताकि तेंदुए को बाहर निकालते समय उसे किसी तरह की चोट न पहुंचे। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

Nashik Yeola Leopard Rescue From Well In Andarsul Shivar
मुंबई में दौड़ेंगी नई ब्लेड बैटरी वाली ई-बसें, BEST के बेड़े में शामिल होंगी 49 अत्याधुनिक बसें

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला तेंदुआ

कुएं में फंसे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालना वन विभाग की टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी सावधानी के साथ सुनियोजित तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

इस दौरान तेंदुए की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे बाहर निकालने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान में वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयास किए। आखिरकार पिंजरे की सहायता से तेंदुए को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली। इस सफल रेस्क्यू के बाद तेंदुए को राहत मिली।

Nashik Yeola Leopard Rescue From Well In Andarsul Shivar
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर दिनेश गुप्ता ने रची कविता अमिताभ चौरासी, 84 फिल्मों पे 84 काव्य-पंक्तियाँ

तेंदुआ की स्वास्थ्य जांच की जाएगी

वन विभाग ने कहा है कि अब उसकी स्वास्थ्य जांच के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्राथमिक जांच में तेंदुए को किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। इस बीच, नासिक जिले के वनरक्षक बलसाने ने जानकारी दी है कि तेंदुए की पशु चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिसके बाद उसे उसके उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com