दूधना-वाकी के श्मशान में आधी रात पहुंचे ग्रामीण, पांच लोग फरार, यवतमाल में अघोरी पूजा का संदेह

Suspected Occult Ritual: यवतमाल जिले के दूधना-वाकी गांव की श्मशान भूमि में मंगलवार रात करीब 2 बजे दो महिलाओं सहित पांच लोगों के संदिग्ध पूजा के लिए पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
yavatmal dudhna waki cremation ground suspicious ritual
अघोरी पूजा यवतमाल(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दूधना-वाकी की श्मशान भूमि की ओर मंगलवार रात तीन से चार वाहनों की आवाजाही देखे जाने की जानकारी सामने आई।

  • ग्रामीणों के अनुसार, पांच लोग पूजा सामग्री लेकर श्मशान भूमि में आए थे।

  • ग्रामीणों के घटनास्थल की ओर पहुंचने की भनक लगते ही सभी लोग वहां से भाग निकले।

Dudhna Waki Cremation Ground: यवतमाल जिले के दुधाना (वाकी) की श्मशान भूमि में दो महिलाओं सहित पांच लोग अघोरी पूजा करने के लिए आने का संदेह होने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अघोरी पूजा का मनसूबा उधेड दिया। हालांकि ग्रामीणों के घटनास्थल पर पहुंचने की भनक लगते ही पांच लोग मौके पर से भाग निकले थे।

दूधना (वाकी) के श्मशान भूमि की ओर मंगलवार की रात दो बजे के करीब तीन से चार वाहन आना जाना कर रहे थे। इस बात की भनक ग्रामीणों को मिली। जिससे ग्रामीणों का संदेह बढ़ गया। ग्रामीणों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। श्मशान भूमि में दो महिलाओं सहित पांच लोग पूजा सामग्री लेकर पूजा करने के लिए आए थे।

yavatmal dudhna waki cremation ground suspicious ritual
नागपुर दीक्षाभूमि पर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की भव्य तैयारी, महापौर और जिलाधिकारी ने लिया सेवा-सविधाओं का जायजा

सफेद मुर्गा

उस समय घटनास्थल पर पूजा के लिए हल्दी, कुमकुम, गुलाल, काला धागा आदि सामग्री सफेद मुर्गा दिखाई दिया। इस तरह की जानकारी वडगाव पुलिस को दी गई। श्मशान भूमि में पूजा सामग्री और सफेद मुर्गा लाने का उद्देश्य क्या था, इस बाबत गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

काली गुडियां, सुई बंधी अवस्था में

केलझर कोमटी, करेगांव यावली शिवार में भी पूजा वडगांव जंगल थाना परिसर में अघोरी पूजा करने की तीसरी घटना मंगलवार रात में सामने आयी। इससे पूर्व आर्णी तहसील के केलझर कोमटी के जंगल मार्ग पर काली गुडियां, सुई बंधी अवस्था में पायी गई थीं।

yavatmal dudhna waki cremation ground suspicious ritual
31 अक्टूबर को नासिक-त्र्यंबकेश्वर में एक साथ ध्वजारोहण, प्रशासन अलर्ट; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी

दोनों मामलों में अपराध दर्ज

कारेगांव यावली परिसर में भी पुलिस को गश्त के दौरान अघोरी पूजा करनेवाले दिखाई दिए थे। दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब दुधाना वाकी परिसर में भी अघोरी पूजा का मामला सामने आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com