क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

Condom Sales: हर साल जब नवरात्रि आती है तो एक खबर चलने लगती कंडोम की। दावे किए जाते है कि हर साल कंडोम की वृद्धि बढ़ जाती है। सरकार कितना Tax वसूलती है? इससे जुड़ी पूरी खबर यहां पढ़े।
condom sales
कंडोम की सेलसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कंडोम पर सरकार नहीं वसूलती है GST

  • भारत में हर साल तेजी से बढ़ रहा कंडोम का व्यापार

  • नवरात्र में कंडोम के विक्री की बढ़ोत्तरी का दावा कितना सच?

Do Condom Sales Really Increase During Navratri?: नवरात्रि सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। भक्त सच्ची श्रद्धा से मां दुर्गा के नौ रुपों की आराधना करते हैं। भक्तजन मां को प्रसन्न करने के लिए डांडिया खेलते हैं। पूरे नवरात्र के दौरान गुजरात के साथ देशभर में गरबा और डांडिया की धूम रहती है। लेकिन बीते कुछ सालों से इस पर्व के आते ही गुजरात में कंडोम की बिक्री में बढ़ोत्तरी के दावे किए जा रहे है। सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में कई तरह के दावे किए जाते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कंडोम ब्रिक्री के आकड़ों को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंडोम खरीदने पर सरकार कितनी GST वसूलती है? इसका जवाब है शून्य। भारत में कंडोम पर फिलहाल टैक्स फ्री है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं।

भारत में कंडोम पर क्यों नहीं लगता GST?

कंडोम स्वास्थ्य और परिवार नियोजन से जुड़ा उत्पाद है। इस पर GST की दर शून्य होने का मतलब है कि इसकी खरीद पर अलग से GST नहीं देना पड़ता। कंडोम के लिए HSN कोड 40141010 का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, टैक्स संबंधी जानकारी के लिए संबंधित उत्पाद की आधिकारिक वर्गीकरण प्रविष्टि देखना जरूरी है।

condom sales
E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

2025 में GST दरों में बदलाव, लेकिन कंडोम असर नहीं

साल 2025 में GST व्यवस्था में कई बदलाव किए गए। अलग-अलग उत्पादों पर कर की दरों को संशोधित किया गया, लेकिन कंडोम पर GST शून्य ही रहा। इंटरनेट पर कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में कंडोम पर 12 या 18 प्रतिशत GST लगने की जानकारी मिल सकती है। इसलिए ऐसी खबरों को पढ़ते समय उनकी तारीख और आधिकारिक स्रोत की जांच करना जरूरी है।

condom sales
नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

भारत में लगातार बढ़ रहा कंडोम का बाजार

भारत में कंडोम बाजार 2025 में 435.51 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपये) था और 2034 तक इसके 810.95 मिलियन अमेरिकी डॉलर (77 करोड़ रुपये) तक पहुंचने का अनुमान है। 2026-2034 की पूर्वानुमान अवधि के दौरान, इसके 7.15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है। यौन स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता, सरकारी पहल और वितरण नेटवर्क का विस्तार इस बाजार के विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com