प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर-गड़चिरोली मार्ग पर एक्सीडेंट, तेज रफ्तार गाड़ी ने 15 भेड़ों को कुचला, भेड़पालक भी घायल

Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 7 सितंबर की रात तेज रफ्तार ट्रक ने 15 भेड़ों को कुचल दिया और दो चरवाहे रवि अल्लीवार (38) और रामाजी अल्लीवार (62) गंभीर रूप से घायल हो गए।

आकाश मसने

Chandrapur Accident News: चंद्रपुर-गड़चिरोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने 15 भेड़ों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो चरवाहे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार, 7 सितंबर की रात लगभग 8:45 बजे वैनगंगा नदी के पास हुई।

हादसे के शिकार चरवाहों की पहचान गडसूर्ला निवासी रवि अल्लीवार (38) और रामाजी अल्लीवार (62) के रूप में हुई है। दोनों चरवाहे भेड़ों के झुंड के साथ गड़चिरोली से मूल की ओर जा रहे थे। जब वे वैनगंगा नदी क्षेत्र में श्री बार के पास पहुंचे और सड़क पार कर रहे थे, तभी मूल से गड़चिरोली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

चरवाहे हुए घायल

इस टक्कर में दोनों चरवाहे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर श्री बार के कुछ कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को गड़चिरोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में रवि अल्लीवार के हाथ दो जगह से टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सावली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है और उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों को और सख्त करने की मांग की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें