हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरी बस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा-तिरोड़ा मार्ग पर बड़ा हादसा टला! पिकअप की टक्कर से हिली बस, चालक की सूझबूझ से बचे 9 यात्री

Bhandara News: भंडारा से तिरोड़ा जा रही बस को पिकअप ने टक्कर मारी दी। बस सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला गया। बस में 9 यात्री थे।

आकाश मसने

Bhadara Accident News: मोहाड़ी तहसील के पालोरा से खडकी मार्ग पर तालाब के पास का मोड़ बेहद खतरनाक हो गया है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन 2023 में बनी सीमेंट-कांक्रीट सड़क की साइड फिलिंग न होने से यह दुर्घटना हुई। सड़क के किनारे जगह न होने के कारण पिकअप गाड़ी एसटी बस से टकरा गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार भंडारा से गुरुवार सुबह 6 बजे निकलने वाली तिरोड़ा डिपो की बस क्र. एमएच 14-बीटी-1680 करडी के रास्ते तिरोड़ा जा रही थी। सुबह 7 से 7:15 बजे के बीच, जब बस पालोरा और खडकी के बीच तालाब के पास पहुंची, तो एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने मोड़ पर बस को सामने से टक्कर मार दी।

9 यात्री थे बस में सवार

बस चालक ने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को साइड में लेने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने और साइड में फिलिंग न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। चूंकि दोनों तरफ गहरे खेत थे, चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी, जिससे बस नीचे गिरने से बच गई। बस में 9 यात्री सवार थे। टक्कर मारने के बाद पिकअप गाड़ी खडकी गांव की दिशा में फरार हो गई। इस घटना की जानकारी करडी पुलिस को दी गई और चालक की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सड़क का महत्व बढ़ा, पर सुरक्षा में लापरवाही

मोहाड़ी तहसील का पालोरा से खडकी मार्ग पहले जिला परिषद के अधीन था, लेकिन 2020-21 में इसे सार्वजनिक निर्माण विभाग (स्टेट) को सौंप दिया गया, जिसके बाद इसे प्रमुख जिला मार्ग (MDR) 16 नाम दिया गया। यह मार्ग तिरोड़ा, करडी, भंडारा, मांडवी और शिंगोरी को जोड़ता है, जिससे इसका महत्व काफी बढ़ गया है। 2023 में, इस पर 8 करोड़ रुपये खर्च कर खडकी बस स्टॉप से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा तक कांक्रीट सड़क बनाई गई। हालांकि, सड़क की साइड फिलिंग सही तरीके से नहीं की गई, जिससे दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।

उल्लेखनीय है कि इसी मोड़ पर मई में पालोरा से बाजार करके लौट रहे आशीष वालदे नामक युवक को एक रेत के टिप्पर ने कुचल दिया था। यह खतरनाक मोड़ अब भी मौजूद है और 5 अगस्त 2019 के सरकारी निर्देश के अनुसार, सड़क को चौड़ा करके दुर्घटनाओं को रोकने की मांग जोर पकड़ रही है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

पर्चा छपवा देंगे, वही बोलना है...2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की SP नेताओं को हिदायत, कहा- बयानबाजी से बचें

असम में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या से तनाव, 6 आरोपी गिरफ्तार; शव मिलने के बाद क्षेत्र में हिंसा और आगजनी

PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?

झारखंड में भीषण हादसा! ऑटो के उड़े परखच्चे, सड़क पर बिखरीं लाशें...लातेहार में 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप