आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Breaking Updates: लाल किले पर आयोजित होने वाले इस करीब 3 घंटे के मुख्य समारोह के दौरान सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
independence day 2026 breaking liv
'आजादी का उत्सव'AI जेनरेटेड

भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस आज

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा।

Breaking Live Updates 15 August: देश में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया गया। लाल किले पर आयोजित होने वाले इस करीब 3 घंटे के मुख्य समारोह के दौरान सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रगीत होगा और प्रधानमंत्री ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी, जिसके तुरंत बाद राष्ट्रगान होगा।

इसके पश्चात 21 तोपों की सलामी गई और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हुआ। इस दौरान 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम की विशेष आकृति बनाते हुए नजर आए।

समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के तहत 15 से 20 हजार जवानों को तैनात किया गया है और 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 5,000 विशेष मेहमान शामिल हो रहे हैं। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का सबसे पहले अपडेट पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...

रक्षा मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय झंडा फहराया। इसके बाद वह लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैं क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं...मैं यही अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है और देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें..."

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सुदर्शन पटनायक ने बनाई रेत कलाकृति

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर रेत कलाकृति बनाई।

नितन गडकरी और शिवराज सिंह लाल किला पहुंचे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पहुंचे।

राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इसके बाद वह दिल्ली के लाल किला परिसर में पहुंचे, जहां से वे देश को संबोधित करेंगे।

लाल किला पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किला परिसर में पहुंच चुके हैं। इससे पहले वह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। यह लगातार 13वीं बार है जब उन्होंने लाल किले के प्राचीर से तिरंगे को सलामी दी। अब कुछ देर में ही वह अपना संबोधन शुरू करेंगे।

लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से अपना संबोधन शुरू कर चुके हैं। देश के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हर घर तिरंगा... हर मन तिरंगा का ऐहसास है। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़ के पीड़ितों का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम हर समय में उनके साथ हैं।

प्रधानमंत्री ने महान सपूतों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा की। अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले, महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

दअब हमें बड़े सपने देखने होंगे- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है। अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं... हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए।

लाल किले से पल-पल की अपड़ेट के लिए बने रहें नवभारत के साथ

दिल्ली के लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस की कार्यक्रम से जुड़े हर एक अपड़ेट के लिए नवभारत की लाइव कवरेज के साथ बन रहें।

एक दशक से ग्लोबलाइजेशन बंद हो गया है- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयरकंडीशनर चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन का क्या होगा लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले 1 दशक में ऐसा लग रहा है कि लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया।

हमें महिलाओं को उनका हक देना होगा- पीएम

दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष दलों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम एक साथ मिलकर महिलाओं को उनका हक देने का काम करें।

NCC कैडर्स से पीएम मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन के बाद लाल किले के प्रांगण में मौजूद छात्रों, स्वयंसेवकों, NCC कैडर्स और अन्य लोगों से मुलाकात की।

सीएम धामी ने अपने आवास पर झंडा फहराया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस अपने 141 सालों के इतिहास में 62 सालों तक विदेशी शासन से संघर्ष करती रही। लाखों लोगों ने त्याग और बलिदान दिया, जेलों में अमानवीय यातना सही हम उन्हें नमन करते हैं...जब महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया और सारे बड़े नेता जेल में थे तब देश के नौजवानों ने भारत छोड़ो आंदोलन को आगे बढ़ाया...आजादी के बाद नौजवानों ने राष्ट्र निर्माण में एक-एक ईंट रखने का काम किया। कांग्रेस के हर प्रधानमंत्री ने इसी सोच को आगे बढ़ाया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए लालू यादव

RJD प्रमुख लालू यादव ने बिहार के पटना में पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमाएं दी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने ग्रामीणों को बांटी मिठाइयां

भारतीय सेना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अखनूर के बट्टल में ग्रामीणों को मिठाइयां बांटी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM को करनी चाहिए सकारात्मक बातें: कांग्रेस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण में JPSC-JSSC को लेकर संदेश पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को सकारात्मक बातें करनी चाहिए। जिस प्रकार आज मुख्यमंत्री ने अपने छात्रों का संबोधन किया है और उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया है। मुझे लगता है कि उन्होंने जो कहा है उसपर अमल करेंगे। छात्रों के लिए जो काम कर रहे हैं उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। बच्चों को भी संतुष्ट होकर मुख्यमंत्री को एक मौका देना चाहिए।

पंजाब लोकभवन की तरफ मार्च की अनुमति नहीं: SSP चंडीगढ़

SSP चंडीगढ़ कंवरदीप कौर ने बताया कि कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं से हमारी 2 हफ्ते से बात चल रही थी। हमने उन्हें बताया था कि पंजाब लोकभवन की तरफ मार्च की अनुमति नहीं दी जा सकती। आज जब मोर्चे की कार्रवाई शुरू हुई। वे पुलिस की तरफ बढ़े। जब उन्होंने 2 स्तर की बैरिकेडिंग तोड़ दी तब कम से कम बल का इस्तेमाल करके उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। हमारे कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

जम्मू कश्मीर में फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा

जम्मू-कश्मीर के डोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 100 फुट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना।

जो पढ़ा लिखा वो नक्सल, जो अनपढ़ वो देशभक्त: कीर्ति आजाद

प्रधानमंत्री मोदी की 'दिमागी नक्सल' टिप्पणी पर TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री का कमाल है, जो पढ़ा लिखा है वो नक्सल है और जो अनपढ़ और अज्ञानी है वो देशभक्त है। 6 लाख सरकारी स्कूलों में से 1.5 लाख सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। 1 लाख ऐसे स्कूल हैं जहां लड़कियों के लिए बाथरूम नहीं हैं। 1.25 लाख स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक है। तभी ये पढ़े लिखों को अर्बन नक्सल बोलते हैं।

वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस ने दी सफाई

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस ने इस बात को साफ किया है कि वंदे मातरम को लेकर कोई विवाद नहीं था बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वहां पर पिछले 15 मिनट से खड़े थे और धूप काफी तेज थी, गर्मी थी और उनकी उम्र को देखते हुए, सोनिया गांधी चाहती थी कि उनके लिए कुर्सी लाई जाए और उनको बैठा दिया जाए। बस इतनी ही बात थी। भाजपा की आदत है, हर चीज को लेकर विवाद खड़ा करना।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'एट होम' रिसेप्शन में नेताओं का अभिवादन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में नेताओं और उपस्थित लोगों का अभिवादन करती हुईं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे में रंगा ITO

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ITO को तिरंगे के रंगों में जगमग किया गया।

न उनकी सरकार बनेगी, न महिलाओं को पैसे मिलेंगे: ओपी राजभर

मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान, महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये देने की बात पर कहा कि न उनकी सरकार बनेगी, न महिलाओं को पैसे मिलेंगे।

तिरंगे की थीम पर दशाश्वमेध घाट पर आयोजित हुई आरती

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दशाश्वमेध घाट पर तिरंगे थीम में गंगा आरती आयोजित हुई।

झारखंड में कंटेनर के ऑटो से टकराने से छह लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार मे लुकुया मोड़ के पास एक बेकाबू कंटेनर के ऑटो से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया, जबकि घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com