PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?

PM Modi Pocket Square: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा। उन्होंने रंगों के क्रम की तुलना आयरलैंड के झंडे से की।
PM Modi Pocket Square
PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर विवादX/@pawankhera
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Pocket Square Controversy: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ उनके परिधान ने भी खूब ध्यान खींचा। इस बार उनका लाल बांधनी साफा चर्चा में रहा, वहीं उनके जैकेट पर लगे पॉकेट स्क्वायर को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए पॉकेट स्क्वायर में तिरंगे के रंगों के क्रम को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “लगता है साहब ने उर्दू में तिरंगा पहना है। या फिर भारत की जगह आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं।”

पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर विवाद

कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर में हरा, सफेद और केसरिया रंग जिस क्रम में नजर आ रहे हैं, वह भारतीय तिरंगे के क्रम से अलग है। यही वजह है कि पार्टी ने इसे आयरलैंड के झंडे से जोड़कर निशाना साधा।

आयरलैंड के झंडे से क्यों की गई तुलना?

भारत और आयरलैंड दोनों के राष्ट्रीय झंडों में हरा, सफेद और नारंगी रंग मौजूद हैं। हालांकि दोनों में रंगों का क्रम अलग है। कांग्रेस ने इसी अंतर को आधार बनाकर पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर पर टिप्पणी की है।

पीएम मोदी के बांधनी साफा की चर्चा

हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस की पगड़ी चर्चा में रही। उन्होंने गहरे लाल रंग का पारंपरिक बांधनी साफा पहना था, जिस पर सफेद और पीले रंग की बारीक बिंदियों का पैटर्न था।

यह साफा इसलिए भी खास रहा क्योंकि 2014 में लाल किले से अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान भी पीएम मोदी ने इसी तरह का लाल बांधनी साफा पहना था।

PM Modi Pocket Square
लगातार दूसरे साल राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं पहुंचे, BJP ने बताया नक्सली मानसिकता

लाल किले से विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला

स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश की प्रगति को देख नहीं सकते और भारत का भला नहीं सोचते, इसलिए वे लोगों को गुमराह करने में लगे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास सरकार, जीवंत लोकतंत्र और संविधान है, जिसके आधार पर देश संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे निराशावादी तत्वों से बचाने की जरूरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com