झारखंड में भीषण हादसा! ऑटो के उड़े परखच्चे, सड़क पर बिखरीं लाशें...लातेहार में 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Latehar Accident: झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। एक ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
Latehar Auto Container Collision
लातेहार में हादसाSocial Media
Updated on

Latehar Auto Container Collision: झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़ टंगवा घाटी में हुआ, जहां एक ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो में सवार 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार कंटेनर से हुई टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक ऑटो चंदवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग कंटेनर के नीचे जा दबे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ शुरू किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Latehar Auto Container Collision
जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

मृतकों की पहचान जुटाने में जुटा प्रशासन

प्रशासन और झारखंड पुलिस की टीमें हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान जुटाने में लगी हैं। गंभीर रूप से घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com