प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
भंडारा

अगला शिकार कौन? संत जगनाडे चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, स्कूलों के पास भी स्पीड ब्रेकर नहीं

Bhandara Road Accidents: खोकरला के संत जगनाडे चौक पर रोज हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार और स्पीड कंट्रोल की कमी से यह मार्ग नागरिकों के लिए मौत का जाल बनता जा रहा है।

अंकिता पटेल

Bhandara Speeding Vehicles Traffic Safety: भंडारा-रामटेक जैसे अत्यधिक व्यस्त राज्य मार्ग पर स्थित खोकरला गांव का संत जगनाडे चौक इन दिनों नागरिकों के लिए हादसों का केंद्र बन गया है। इस चौक और आसपास के क्षेत्र में प्रतिदिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

बार-बार हो रही घटनाओं से स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और वाहन चालकों में भय का माहौल है, वहीं प्रशासन की निष्क्रयता को लेकर तीव्र रोष व्यक्त किया जा रहा है। 2 फरवरी की सुबह संत जगनाडे चौक पर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध नागरिक को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस गंभीर हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब नागरिकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि "अगला शिकार कौन?" 24 घंटे यातायात, गति पर कोई नियंत्रण नहीं रामटेक भंडारा राज्य मार्ग पर चौबीसों घंटे भारी वाहन, निजी चारपहिया, दोपहिया और यात्री वाहन तेज गति से गुजरते रहते हैं।

मार्ग के दोनों ओर कई स्कूल, शैक्षणिक संस्थान और घनी आबादी वाले गांव स्थित हैं। ऐसे में विद्यार्थियों, महिलाओं, वृद्धों और आम नागरिकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है।

राज्य मार्ग होने का हवाला देकर पूरे मार्ग पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया है, जबकि नियमों के अनुसार स्कूल परिसर, प्रमुख चौराहों और रिहायशी क्षेत्रों में गति नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर अनिवार्य है,

सड़क संकरी होने से खतरा और ज्यादा बढ़ा

इसी मार्ग पर रेलवे मैदान के पास सड़क किनारे सब्जी, फल और खाद्य पदार्थों की दुकानों के कारण सड़क और संकरी हो गई है। अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति बनती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से लिखित व मौखिक मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जल्द से जल्द उपाय योजना करने की मांग

नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि संत जगनाडे चौक पर तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, चेतावनी व दिशा सूचक बोर्ड स्थापित हों, जेबा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल चालू किए जाएं, भीड़ के समय पुलिस बंदोबस्त तैनात किया जाए तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए जाएं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त