Liquor Smuggling (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो -सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त

Liquor Smuggling: भंडारा जिले में पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण, बिक्री और जुआ-मटका अड्डों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 6।02 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया।

आंचल लोखंडे

Illegal Liquor Raid: पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और जुआ अड्डों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष मुहिम के दौरान पुलिस ने 6,02,495 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है, जिसमें भारी मात्रा में सड़ा हुआ महुआ वॉश, तैयार शराब, मोटरसाइकिल और नकदी शामिल है। जुआ और मटका अड्डों पर की गई छापामार कार्रवाई में पुलिस ने कुल तीन मामले दर्ज किए हैं।शहर के चांदनी चौक इलाके में की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी रजत केलवदे को मटका सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

उसके पास से सट्टा पट्टी की सामग्री और 11,405 रुपये की नकदी जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई आंधलगांव थाना क्षेत्र में की गई, जहां दिनेश दहेकर को सट्टा पट्टी और 305 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्रवाई अड्याल क्षेत्र में आंबेडकर वार्ड निवासी नरेश मेश्राम के खिलाफ की गई, जिसके पास से 1235 रुपये का माल मिला। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया।

1110 किलो महुआ वॉश नष्ट

भंडारा शहर, जवाहरनगर, करडी, आंधलगांव, गोबरवाही, तुमसर, सिहोरा, साकोली, लाखनी, पालांदूर, अड्याल, लाखांदुर और दिघोरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 25 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान भंडारा शहर पुलिस ने अश्विन बावने, मारोती भुजाडे, कुसुम खंडारे, आशिष गोखले और शिल्पा नाईक के पास से भारी मात्रा में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की।गोबरवाही और तुमसर पुलिस क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली।

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का प्रहार

यहां गोपीचंद करकाडे, उमेश गजाम, माणिक रॉबर्स, धर्मदास गोलंगे, आशिष मारबते, बबिता नागपुरे और कैलास ठाकरे के ठिकानों से कुल 1110 किलोग्राम से अधिक सड़ा हुआ महुआ वॉश और शराब बनाने के बर्तन जब्त किए गए, जिनकी कीमत लाखों में है।

वहीं आंधलगांव पुलिस ने मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी विजय उईके और तुमसर निवासी अर्जुन बागडे को एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-04/क्यूएन-8317 और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया, जो रबर ट्यूब में 25 लीटर शराब लेकर जा रहे थे। इसके अलावा कारधा और साकोली क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी कर 22,320 रुपये का माल बरामद किया।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा