ठाणे RTI एक्टिविस्ट क्राइम केस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: सीतासावंगी में मॉइल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, 7 लोगों पर मामला दर्ज

MOIL Protest Bhandara: भंडारा के सीतासावंगी में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर मॉइल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने पर गोबरवाही पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

Gobarwahi Police Case: गोबरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतासावंगी इलाके में जिला दंडाधिकारी के निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन कर मॉइल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन और नारेबाजी करने वाले 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। आरोपियों पर सार्वजनिक शांति भंग करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, भंडारा के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी तथा निवासी उपजिलाधिकारी कार्यालय ने 13 फरवरी को क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए थे। इसके बावजूद आरोपी प्रकाश कमलेशा धिकोटी (35) ने अपनी पत्नी पूजा धिकोटी की मदद से अन्य सहयोगियों को उकसाकर मॉइल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित किया।

प्रशासन के खिलाफ सार्वजनिक रूप से नारेबाजी

यह घटना 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच की है। आरोपी प्रकाश धिकोटी ने अन्य आरोपियों लाजवंता मसराम (40), बबीता गुप्ता (35), खोरीश टेंभुरकर (27), निशा जोगी (25) और सौरभ पारधी (26) को सीतासावंगी स्थित अनशन स्थल पर एकत्रित किया। इसके बाद सभी डोंगरी बुजुर्ग स्थित मॉइल कार्यालय के सामने पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ सार्वजनिक रूप से नारेबाजी की।

सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान आरोपियों का व्यवहार असभ्य रहा, जिससे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस सिपाही संदीप कुवाराम उईके की शिकायत पर गोबरवाही पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा