Highlights
महालगांव-सोंड्या मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए की निधि मंजूर हुई है।
लगभग 3 किलोमीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिसंबर तक निर्माण शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
Bhandara Cement Concrete Road: महालगांव से सोंड्या मार्ग पर वर्षों से बदहाल सड़क का दंश झेल रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस मार्ग पर बहुप्रतीक्षित 3 किलोमीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए की निधि मंजूर हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार निर्माण कार्य आगामी दिसंबर माह तक शुरू होने की संभावना है।
महालगांव-सोंड्या मार्ग बीते 4 वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में था। रेत और मैंगनीज से भरे ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी, जिससे राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों का आवागमन बेहद दूभर हो गया था।
सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार जनआंदोलन भी किए। इस जनसमस्या को दूर करने के लिए महालगांव के पूर्व सरपंच एवं प्रशासक पारस भुसारी ने लगातार प्रयास किए। उन्होंने स्थानीय विधायक राजू कारेमोरे और लोक-निर्माण विभाग को नियमित रूप से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। प्रशासनिक स्तर पर पहले इस कार्य के लिए 6 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन आवश्यकता को देखते हुए अब बजट बढ़ाकर 14 करोड़ रुपए की लागत वाले सीमेंट
दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग तुमसर के अभियंता अंकुश चौधरी ने बताया कि कागजी और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होते ही दिसंबर माह तक सड़क निर्माण का कार्य जमीनी स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। सड़क बनने से न केवल महालगांव और सोंड्या के बीच आवागमन सुगम होगा, बल्कि ओवरलोड वाहनों के कारण होने वाली बार-बार की टूट-फूट से भी स्थाई निजात मिलेगी। इस सड़क की मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के निवासियों ने गहरी खुशी व्यक्त की है।
तुमसर लोक निर्माण विभाग अभियंता अंकुश चौधरी ने कहा कि महालगांव से सोंड्या तक 5.5 मीटर चौड़ाई और लगभग 3 किलोमीटर लंबाई वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। विभाग की ओर से आवश्यक औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिसंबर तक धरातल पर काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र के आवागमन को एक टिकाऊ और बेहतर मार्ग मिल सकेगा।
महालगांव प्रशासक एवं पूर्व सरपंच पारस भुसारी ने कहा कि महालगांव-सोड्या मार्ग की जर्जर स्थिति से ग्रामीण कई वर्षों से त्रस्त थे। रेत के भारी वाहनों ने सड़क का नामोनिशान मिटा दिया था। हमने ग्रामीणों के हक के लिए विधायक राजू कारेमोरे और पीडब्ल्यूडी के समक्ष लगातार आवाज उठाई। खुशी की बात है कि अब निधि मंजूर हो चुकी है। हमारा प्रयास रहेगा कि कार्य समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो, ताकि ग्रामीणों को हमेशा के लिए इस समस्या से निजात मिल सके।