Dirty Drinking Water (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

दूषित जलापूर्ति से बढ़ा संक्रमण का खतरा, भंडारा के नागरिकों में रोष, स्वच्छ पानी की मांग तेज

Bhandara Water Problem: भंडारा शहर के कई क्षेत्रों में नगर परिषद की जलापूर्ति के माध्यम से दूषित पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। नागरिकों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Municipal Council: भंडारा शहर के कई क्षेत्रों में इन दिनों नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग द्वारा की जा रही पेयजल सप्लाई से घरों में लगातार दूषित पानी पहुंच रहा है। पिछले कई दिनों से परेशान क्षेत्रवासी विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। नगर वासियों में इलाके में दूषित पानी की हो रही सप्लाई को लेकर नगर परिषद विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।

क्षेत्र के लोगों ने जहां समस्या से जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया हैं वहीं समस्या के समाधान की मांग को लेकर पूर्व नगर अध्यक्ष से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इस सबके बावजूद शहर में दूषित पेयजल की आपूर्ति बदस्तूर जारी है। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लोगों में बीमारी और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप

नगर वासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दूषित पानी की समस्या बरकरार है लेकिन विभाग के अधिकारियों ने सप्लाई में आ रहे दूषित पानी को आने से रोकने के कोई उपाए नहीं किए। यह पानी पीने लायक तो दूर घर के अन्य कार्यों के लिए भी उपयोग करने लायक नहीं है। यदि समय रहते दूषित पानी की सप्लाई को बंद कर स्वच्छ जल की सप्लाई नहीं की गई तो शहर के लोगों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन